फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gm inspected bhatani railway station in deoria

Deoria: रेल महाप्रबंधक ने भटनी स्टेशन का किया निरीक्षण, गड़बड़ी मिलने पर आईडब्ल्यू से कहा- आप नौकरी करने लायक

Sat, 03 Sep 2022 11:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2022 11:34 AM IST
सार

इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आरआरआई पैनल की प्रगति के बारे में जिम्मेदारों से जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी मिलने पर आईडब्ल्यू को फटकार लगाई, कहा कि आप नौकरी करने लायक नहीं है। निर्माणाधीन भवनों के निरीक्षण में कमी पाए जाने पर मातहतों को चेतावनी दी।

विज्ञापन
gm inspected bhatani railway station in deoria
भटनी रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों की समस्या सुनते जीएम - फोटो : SALEMPUR

विस्तार

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आरआरआई पैनल की प्रगति के बारे में जिम्मेदारों से जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी मिलने पर आईडब्ल्यू को फटकार लगाई, कहा कि आप नौकरी करने लायक नहीं है। निर्माणाधीन भवनों के निरीक्षण में कमी पाए जाने पर मातहतों को चेतावनी दी।

विज्ञापन


महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र स्पेशल ट्रेन से गोरखपुर से प्रयागराज के लिए निकले। महाप्रबंधक दोपहर को करीब दो बजे भटनी स्टेशन पर पहुंचे और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बन रहे आरआरआई सिग्नल पैनल का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म नंबर एक का निरीक्षण करते हुए बुकिंग ऑफिस पर पहुंचे। यहां भवनों की स्थिति देखकर उन्होंने आईडब्ल्यू की जमकर क्लास लगाई। कहा कि आप रेलवे में नौकरी करने लायक नहीं हैं। इसके बाद वे प्लेटफार्म संख्या दो, तीन, चार व पांच का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वेटिंग रूम, नए फुट ब्रिज और निर्माणाधीन भवनों में गड़बड़ी पाए जाने पर जिम्मेदारों से तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। इसके पूर्व रेलवे कर्मचारी संघ (नरमू) के शाखा मंत्री के मनोज सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जीएम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शाखा मंत्री ने इस दौरान रेलकर्मियों की समस्या को लेकर एक विज्ञप्ति भी दी। इसका उन्होंने जल्द समाधान करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed