फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   girls practice in wrestling

Deoria News: कुश्ती में पहचान बनाने को दांव आजमा रही बेटियां, जीत रहीं पदक

Fri, 23 Feb 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
girls practice in wrestling
स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले सप्ताह आयोजित हई कुश्ती प्रतियोगिता में दांव अजमाती महिला पहलवान।फ
फोटो समाचार-
विज्ञापन

मिला प्रोत्साहन, बढ़ीं सुविधाएं तो खेल में कॅरियर बनाने की बढ़ी चाह

जिले को मिली है एक और महिला स्टेट आमंत्रण कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी



संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। हौसले, जज्बे और खुद की मेहनत और नियमित प्रशिक्षण की बदौलत जिले की बेटियां भी कुश्ती में भी दांव आजमाकर पदक जीत रही हैं। जिस खेल में भेजने के नाम पर पहले अभिभावक कतराते थे, अब खुद ही आकर प्रशिक्षकों से मिल प्रवेश लेने का अनुरोध करते हैं। वर्तमान में 21 महिला खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। स्टेट कुश्ती प्रतियोगिताओं के हर वर्ष आयोजन से भी इन्हें प्रोत्साहन मिल रहा है।

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्तमान में कुश्ती के दो प्रशिक्षण शिविर संचालित हो रहे हैं। खेल निदेशालय की ओर से वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में छह और भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से संचालित शिविर में 15 महिला खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रही हैं। खेलने के साथ ही ये विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक भी जीत रही हैं।
विज्ञापन

14 से 16 फरवरी तक जिले में ही आयोजित हुई जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की दस सदस्यीय टीम में आठ महिला खिलाड़ी देवरिया की ही थीं। इनमें नेहा गुप्ता ने 65 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, खुशी चौहान ने 55 किलो वर्ग में कांस्य, तान्या पांडेय ने 57 किलो वर्ग में कांस्य व दीपाली गुप्ता ने 65 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन






नौ से 11 मार्च तक होगी आमंत्रण महिला कुश्ती प्रतियोगिता

स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 से 16 फरवरी तक जूनियर स्टेट बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के समापन के बाद खेल निदेशालय ने एक और राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी जिले को सौंपी है। यह राज्य स्तरीय महिला ओपेन कुश्ती प्रतियोगिता नौ से 11 मार्च तक होगी। इसमें 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें वाराणसी की दो टीमों के अलावा लखनऊ, गोरखपुर, सहारनपुर के अलावा एक जनपद की टीम होगी। अन्य टीमों को भी आमंत्रण भेजा जा रहा है। आमंत्रित टीमें लिखित सहमति देंगी तभी अंतिम सूची बनेगी।

स्पीकअप



भारतीय खेल प्राधिकरण से संचालित कुश्ती शिविर में पिछले एक साल से नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। दो स्टेट खेल चुके हैं। स्कूली नेशनल में एक रजत पदक भी जीता है। अगले माह होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन रहे। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

-सौम्या तिवारी, सब जूनियर 50 किलोग्राम भार वर्ग







स्टेडियम में डेढ़ साल से कुश्ती का अभ्यास कर रहे हैं। तीन स्टेट खेल भी चुके हैं। अगली प्रतियोगिता के लिए भी प्रशिक्षक की देखरेख में तैयारी कर रहे हैं।


-नेहा पटेल, सीनियर 50 किलोग्राम वर्ग





कुश्ती में महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। दो-दो शिविर चलने से धीरे-धीरे अब अभिभावकों की भी रुचि बेटियों को इस खेल में आगे बढ़ाने में बढ़ी है। हाल ही संपन्न हुई जूनियर स्टेट महिला कुश्ती में गोरखपुर मंडल की ओर से देवरिया की चार खिलाड़ियों ने पदक जीते। अगले माह एक और आमंत्रण स्टेट महिला कुश्ती प्रतियोगिता देवरिया में आयोजित होगी। इसकी तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई हैं।

-राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed