फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girl student raped by two youths

Deoria News: छात्रा से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Sun, 13 Aug 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Girl student raped by two youths
देवरिया। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी एक छात्रा का आरोप है कि गांव के दो युवकों ने उसे घोठे की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा का आरोप है कि शुक्रवार की रात में आठ बजे वह खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के दो युवक उसे जबरन घोठे की तरफ लेकर चले गए, जहां पर पूरी रात उसे रखे और दुष्कर्म किए। इसके बाद सुबह उसे सोनूघाट चौराहे पर लाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने की गुहार लगाई है। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता अपनी मां के साथ आई थी। उसने बताया कि उसे रात भर एक युवक अपने साथी के साथ लेकर कहीं चला गया था। मामले में अपहृत करने का केस दो के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके आधार पर अगर दुष्कर्म की बात सामने आती है तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed