{"_id":"66017b82d039d9f8a4058861","slug":"girl-student-lost-deoria-news-c-208-1-deo1004-122129-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कूल गई आठवीं कक्षा की छात्रा नहीं लौटी घर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कूल गई आठवीं कक्षा की छात्रा नहीं लौटी घर, केस दर्ज
Mon, 25 Mar 2024 06:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 25 Mar 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है छात्रा, पिता की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की आठवीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल गई, लेकिन अब तक वह घर नहीं लौटी है। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में छात्रा की खोजबीन की, लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला है। पिता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी मुसैला चौराहे के पास एक स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ाई करती है। रोज की तरह वह चार दिन पहले भी घर से स्कूल गई। आसपास के सभी छात्र-छात्राएं स्कूल का छुट्टी होने पर घर चले आए। मगर छात्रा अपने घर नहीं लौटी।
इसके बाद परिजन परेशान हो उठे। छात्रा को स्कूल से लेकर आसपास गांवों और रिश्तेदारियों में चारों तरफ ढूंढ़ा गया। हालांकि, उसका कहीं भी पता नहीं चला। अंत में थक-हार कर पिता थाने पहुंचे और पुलिस से बेटी को ढूंढ़ने के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।