{"_id":"64b435bf4597add3b00c2587","slug":"girl-student-jumped-from-piedra-bridge-into-gorra-river-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-1485-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिड़रा पुल से गोर्रा नदी में छात्रा ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिड़रा पुल से गोर्रा नदी में छात्रा ने लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियापार में नाना के घर रहती थी युवती, पिड़रा पुल पर बाइक और चप्पल बरामद
तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। किसी बात पर नाराज एक छात्रा ने रविवार दोपहर पिड़रा पुल से गोर्रा नदी में छलांग लगा दी। पुल पर युवती की बाइक और चप्पल बरामद हुई। युवती का गोताखोर और पुलिस पता लगाने में जुट गई, काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। युवती तीन साल से अपने नाना के घर बनियापार गांव में रहती थी। घटना का कारण परिजन स्पष्ट बता नहीं पा रहे हैं।
रामलक्षन के अकटहिया गांव निवासी इंदल की बेटी नेहा गोरखपुर जिले के राम रहस्य महाविद्यालय सिंहपुर बीकॉम की छात्रा थी। अपने नाना सुदामा निवासी बनियापार के घर रहती थी। वह बाइक से ही नाना के घर से पढ़ने जाती थी। रविवार दोपहर वह बाइक लेकर निकली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नेहा ने पिड़रा पुल पर बाइक खड़ा किया। कुछ देर बाद उसने गोर्रा नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में छलांग लगाते देख लोग शोर मचाने लगे। घटना की सूचना पर मौके पर एकौना और रुद्रपुर पुलिस पहुंच गई। सीओ जिलाजीत के नेतृत्व में पुलिस और स्थानीय गोताखोर नदी में उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन युवती का पता नहीं चल पाया। कोई पुत्र नहीं होने के कारण नेहा अपने नाना के घर ही उनका देखभाल करने के लिए रहती थी। उसके पिता इंदल दुबई में रहते हैं। चार बहनों में बड़ी नेहा के नदी में कूदने की खबर सुनकर मां सुनीता पिड़रा पुल पर पहुंचकर चीख-चीख कर रोने लगीं। सीओ ने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, फिलहाल पुलिस नदी में युवती की तलाश में जुटी है। बरहज से एनडीआरएफ की टीम भी बुलाकर लगाई जा रही है।