फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girl dies during treatment, relatives commotion

Deoria News: इलाज के दौरान बालिका की मौत, परिजनों का हंगामा

Sun, 27 Jul 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Girl dies during treatment, relatives commotion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर के एक मेडिकल स्टोर पर इलाज के दौरान रविवार की शाम को बालिका की मौत हो गई। परिवार वालों ने स्टोर संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। नाराज परिवार वालों ने मेडिकल स्टोर पर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, कुसुम्हा गांव के भट्ठा टोला निवासी प्रेम नारायण यादव 10 साल की बेटी पलक को बुखार होने पर नगर के एक मेडिकल स्टोर पर इलाज कराने ले गए थे।
विज्ञापन

प्रेम नारायण यादव का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने उनकी बेटी को इंजेक्शन लगा दिया।
इसके बाद उसके शरीर में बेचैनी होने लगी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
प्रेम नारायण ने बताया कि अक्सर दवा इलाज के लिए मेडिकल स्टोर पर आया करता था। बेटी को गलत इंजेक्शन लगाने से ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुन गांव के लोगों ने मेडिकल स्टोर पर पहुंच हंगामा किया। परिवार वालों का आरोप है कि मेडिकल स्टाेर वाले की लापरवाही से जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके राव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed