फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   girl burn

मुंबई गए थे माता-पिता, घर में अकेली बालिका ने लगाई आग

Mon, 21 Oct 2019 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
girl burn
घर में अकेली बालिका ने लगाई आग
विज्ञापन

मुंबई गए थे माता-पिता, बनकटा थानाक्षेत्र का मामला
भाटपाररानी पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। बनकटा थानाक्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय बालिका संदिग्ध हालात में झुलस गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उसे भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रघुनाथपुर गांव निवासी रामलक्षन चौहान विदेश में नौकरी करते हैं। एक माह पूर्व वह मुंबई आए और अपनी पत्नी को भी वहां बुला लिया। पत्नी तीन बच्चों को लेकर मुंबई चली गई। सिर्फ बेटी पायल (10) को घर छोड़ दिया। पायल प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। वह घर में अकेली रहती थी और पड़ोसी के घर भोजन करती थी। सोमवार की दोपहर अचानक घर से आग की लपटें उठती देख आसपास की महिलाएं शोर मचाने लगीं। जब तक गांव के लोग पहुंचते, पायल गंभीर रूप से झुलस गई थी। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पायल कई दिनों से फोन कर अपनी मां को घर आने के लिए कह रही थी। मां के नहीं आने से क्षुब्ध होकर यह कदम उठा लिया। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। घर पर कोई भी मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed