{"_id":"646fa405352203035b059bb9","slug":"get-quick-redressal-of-electricity-complaints-deoria-news-c-7-1-181087-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें, चोरी रोकने के लिए चलाएं अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें, चोरी रोकने के लिए चलाएं अभियान
Thu, 25 May 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 25 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विद्युत निगम के अधिकारी जनपद में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
डीएम ने कहा कि जनपद में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष रात्रिकालीन जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने जांच अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक को पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिन क्षेत्रों में लाइन लाॅसेस (विद्युत क्षति) अधिक है, वहां विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम ने कहा कि बिजली चोरी में निगम के कर्मचारी की भूमिका मिलने पर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मीटर रीडर उपभोक्ताओं के घर जाकर मीटर रीडिंग लें और समय से उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराएं। उन्होंने जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8004930620 पर डायल करके उसकी सक्रियता परखी। डीएम ने कहा कि उपभोक्ता पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के व्हाट्सएप नंबर 8010968292 एवं टोल फ़्री नंबर 1912 पर डायल करके अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने वर्कशॉप में उपलब्ध ट्रांसफार्मर की स्थिति के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियंता वर्कशॉप ने बताया कि कार्यशाला के स्टॉक में 158 रिपेयर ट्रांसफार्मर उपलब्ध है। प्रतिदिन औसतन 7-8 ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिल रही है, जिसे शासन द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर बदलवा दिया जाता है। अधीक्षण अभियंता जीसी यादव ने जिलाधिकारी को बताया कि जनपद मुख्यालय पर 23 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं गौरी बाजार, बरहज एवं सलेमपुर के टाउन एरिया में 20 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 17 से 18 घंटे आपूर्ति हो रही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अधिशासी अभियंता रामसेवक राम, अधिशासी अभियंता हंसराज कुमार आदि मौजूद थे।