फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gargi tanu and tushika in taiequando up team

Deoria News: गार्गी, तनु और तूषिका को स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण

Tue, 30 Jan 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
gargi tanu and tushika in taiequando up team
ताईक्वान्डो में स्वर्ण पदक जितने वाली गार्गी मिश्रा,तन्नु वर्मा व ​तु​षिका वर्मा।स्रोत प्र​शिक्
लखनऊ में 27 से 29 जनवरी तक चली प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन


....फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले की तीन खिलाड़ियों ने स्वर्णिम सफलता हासिल की है। गार्गी मिश्रा सब जूनियर अंडर-47 किलोग्राम, तनु वर्मा जूनियर अंंडर-55 किलोग्राम भार वर्ग और अंतिम दिन तूषिका वर्मा ने अंडर-52 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसके साथ ही ये यूपी टीम में नेशनल के लिए चयनित हुुई हैं।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम की खिलाड़ी गार्गी मिश्रा अब 2 से 4 फरवरी तक आयोजित बिलासपुर (छत्तीसगढ़) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। जबकि तनु वर्मा खेलो इंडिया गेम्स जो लखनऊ में 20 से 22 फरवरी तक में आयोजित है। इसमें उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगी। वहीं, सोमवार को इसी प्रतियोगिता में अंतिम दिन स्टेडियम की ताइक्वांडो खिलाड़ी तूषिका वर्मा ने भी जूनियर अंडर-52 किलोग्राम भार वर्ग में पदक प्राप्त किया और खेलो इंडिया के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित हुई हैं।
विज्ञापन

तीनों खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षक गिरीश सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। इनके शानदार प्रदर्शन पर क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद, देवरिया ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया, देवरिया ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, सचिव अजय जायसवाल, अभिमन्यु सिंह, रिंकू सिंह, अवधेश यादव ने इन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के लिए जीतेंगी पदक

प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने कहा कि तीनों खिलाड़ी काफी प्रतिभावान हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जनपद के साथ उत्तर प्रदेश के लिए भी पदक जीतेंगी।

तनु और तूषिका ने कहा
जीडी गोयनका स्कूल में आठवीं की छात्रा गार्गी मिश्रा ने बताया कि स्टेट में बेहतर प्रदर्शन के बाद वह नेशनल प्रतियोगिता के लिए जुटेंगी। इसमें भी बेहतर प्रदर्शन कर वह जिले का मान बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगी। उधर तनु व तूषिका वर्मा दोनों सगी बहनें हैं। तनु केंद्रीय विद्यालय में 11 वीं व तूषिका जनता इंटर कॉलेज रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा हैं। दोनों ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत होने वाली आगामी प्रतियोगिता में वे यूपी टीम से बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए जी जान लगा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed