फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Garbage found in the villages attached to the city

Deoria News: शहर से जुड़े गांवों को विकास का था इंतजार... मिला कूड़ा

Sun, 02 Apr 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Garbage found in the villages attached to the city
देवरिया हाटा मार्ग स्थित पुरवां वार्ड में शहर का गिराया गया कूड़ा।संवाद
निकाय में शामिल गांवों में शहर का कूड़ा गिरा रही नगर पालिका, लोग दुर्गंध से हो रहे परेशान
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार न होने के कारण कूड़ा निस्तारण में आ रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका परिषद में शामिल 23 गांवों के करीब 75 हजार की आबादी को आस थी कि शहर में शामिल होने पर उनके वार्ड का विकास होगा। नियमित सफाई होंगी और सड़कें चकाचक होंगी। पर नगर पालिका शहर का कूड़ा इन गांवों के मुख्य मार्गों पर फेंक दे रही है। जिससे लोगों को कूड़े की दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जबकि यह शहर का मुख्य मार्ग है।
शहर में डंपिंग ग्राउंड व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का काम चल रहा है। इसे अक्तूबर 2022 में पूरा हो जाना था, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही की वजह से काम में करीब छह माह की देरी हो गई है।
विज्ञापन

शहर से करीब नौ किलोमीटर दूर होने के कारण नगर पालिका ने कूड़ा फेंकने का नया तरीका इजाद कर लिया है। शहर से निकलने वाला हर रोज 80 टन कूड़ा नगर पालिका के नव सृजित वार्डों में फेंक दिया जा रहा है। इस वार्ड से उस वार्ड कूड़ा फेंकने के कारण करीब 75 हजार से अधिक आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं शहर के कुछ खाली प्लाटों में भी कूड़ा दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका में पहले 25 वार्ड हुआ करते थे, लेकिन विस्तारित होने के बाद 33 वार्ड बन गए हैं। हालत यह है कि उसरा बाजार में 1.59 हेक्टेयर में 75 टीपीडी क्षमता की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण करीब सात करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। इस परियोजना में वेब ब्रिज कवर कंपोस्ट शेड आदि का निर्माण किया जाना है। इसके लिए वर्ष 2018 में 2.41 लाख रुपये की लागत से की गई थी। जिसका निर्माण अक्तूबर 2022 में ही पूरा हो जाना चाहिए था। लापरवाही इस कदर है कि अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इस का असर है कि नगर पालिका क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका की ओर से शहर के कूड़े को नव सृजित वार्डों के मुख्य मार्ग देवरिया सलेमपुर और देवरिया-हाटा मार्ग पर फेंका जा रहा है। इतना ही नहीं उसरा बाजार के पास देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर कूड़े का ढेर सड़क तक आ गया है। इतना ही नहीं कुछ ऐसे भी वार्ड हैं, जहां पर खाली जमीनें हैं, वहां पर भी कूड़ा फेंका जा रहा है। हालत यह है कि जो क्षेत्र शहर में आया था, वहां के लोगों में खुशी थी कि अब शहरी सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन उनके हिस्से में दूसरे वार्डों से निकलने वाला कई टन कूड़ा आ गया है। घर से निकलने के बाद ही लोग दुर्गंध से परेशान हो रहे हैं। वह अपनी पीड़ा किससे बयां करें उन्हें समझ में नहीं आ रहा है।
----------
डीएम ने लगाई थी फटकार
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर अक्तूबर माह में डीएम ने नाराजगी जताई थी। शहर से नौ किलोमीटर की दूरी पर महंगे दाम पर जमीन खरीदी गई है। इसके लिए रास्ता खरीदने पर भी बजट खपाया गया है। इसे लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी जताते हुए नवंबर माह ही प्लांट तैयार करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है।
--------------
लोगों को सता रहा महामारी का भय
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सिराजुद्दीन के मुताबिक कूड़े की वजह से बैक्टीरिया फैलने का खतरा है, पीलिया, डायरिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। अगर कूड़ा सड़ने लगे तो इससे बनने वाले केमिकल और गैस से गंभीर बीमारी होने का खतरा है। चिकित्सकों का कहना है कि अगर इस समय बारिश हो गई तो एकाएक महामारी तक फैल सकती है।
एमआरएफ पर मंडरा रहा खतरा
घरों से डोर टू डोर एकत्र हुए कूड़े को उपयोगी बनाने के लिए नगर पालिका 33 लाख की लागत से भुजौली कालोनी में एमआरएफ ( मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) का निर्माण कराया है। करीब तीन माह से एमआरएफ संचालित है। अब इसके अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। कारण की यह भूमि जिला अस्पताल खोलने के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्तावित कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि यह भूमि अस्पताल के लिए हस्तांतरित होने के बाद एमआरएफ को जमींदोज कर दिया जाएगा।

बोले लोग
शहर का कूड़ा नगर पालिका नवसृजित वार्ड में गिरा रही है। इससे आसपास दुर्गंध उठ रही है। शिकायत करने पर सफाई कर्मी बोलते हैं कि अब से कूड़ा नहीं लाएंगे। अगले दिन तीन गाड़ी लाकर उड़ेल देते हैं। गिरजाशंकर मिश्र, निवासी सोंदा।
------------
कूड़े की दुर्गंध हवा बहने पर तेज हो जाती है। आसपास अजीब रंग की बड़ी मक्खियां भी भिनभिनाती हैं। संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। यहां कूड़ा गिराने पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।
गोपाल मणि, दुकानदार
-----------
वर्जन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का 80 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। जून माह से कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचने लगेगा। सफाई अनुभाग को आबादी से दूर कूड़ा निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है। रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद देवरिया।

---------------
एक वार्ड में 15 कर्मी फिर भी नहीं हो पा रही सफाई
नगर के वार्डों में पालिका की ओर से करीब 15 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पा रही है। ज्यादातर सड़कों पर दस बजे के बाद तक कूड़ा पड़ा रह जा रहा है। जबकि इस समय सभी दफ्तर खुल जाते हैं। बाजार में लोगों का आवागमन शुरू हो जाता है। सफाई व्यवस्था में सबसे ज्यादा कोताही नालों की सफाई में बरती जा रही है। शनिवार को कसया रोड स्थित पिंजरा पोल गोशाला के सामने की नाली चोक मिली। पॉलिथीन से नाली भरी पड़ी थी। यही हाल रामगुलाम टोला पूर्वी में नहर की ओर जाने वाली सड़ किनारे की नाली का था। छोटा पार्क के पास की नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इस बाबत सफाई निरीक्षक श्रद्धानंद गुप्ता ने बताया कि जल्द ही सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed