फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ganwani was waiting to hoist the tricolor at Barhaj Main Square, the British were moved

Deoria News: बरहज मुख्य चौक पर तिरंगा फहराने पर गंवानी पड़ी थी जान, हिल गए थे अंग्रेज

Thu, 14 Aug 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ganwani was waiting to hoist the tricolor at Barhaj Main Square, the British were moved
पंडित विश्वनाथ मिश्र और जगन्नाथ मल्ल की शहीद स्थली पर बना शहीद स्मारक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। मुख्य चौक पर आजादी से एक दिन पहले पंडित विश्वनाथ मिश्र और जगन्नाथ मल्ल ने तिरंगा फहराकर नगर क्षेत्र को आजाद घोषित करा दिया था। इससे खार खाए अंग्रेजों की गोली से दोनों रणबांकुरों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
जनता के उग्र हो जाने पर अंग्रेजों को मैदान छोड़कर भागना पड़ा था। लोगों के अनुसार, गोली लगने के बाद भी दोनों अमर शहीदों ने तिरंगे के आन-बान-शान को झुकने नहीं दिया। अमर शहीदों के कारनामों की चर्चे नगर क्षेत्र के लोगों का सीना आज भी गर्व से चौड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन

शहीद पंडित विश्वनाथ मिश्र और जगन्नाथ मल्ल अंग्रेजी सैनिकों को चकमा देकर भीड़ को चीरते हुए मुख्य चौक पर पहुंच गए थे। लोगों के अनुसार, दोनों ने चौक पर तिरंगा फहरा दिया। झंडा फहरते ही गोलियाें की तड़तड़ाहट गूंज उठी। खून से लथपथ होने के बाद भी दोनों ने तिरंगा को झुकने नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू नदी में विलीन कुरह परसियां निवासी और अमर शहीद पंडित विश्वनाथ मिश्र, जबकि बरौली गांव के जगन्नाथ मल्ल 25 वर्ष की आयु में अंग्रेज कैप्टन मूर की गोली लगने से शहीद हो गए थे। बताया जाता है कि गोली चलते ही भीड़ उग्र हो गई।

जो कैप्टन मूर को दौड़ा ली। सैनिकों और कैप्टन मूर को किसी तरह जान बचाकर भागना पड़ा था। अमर शहीद विश्वनाथ मिश्र के भतीजा श्यामबिहारी मिश्र बताते हैं कि स्व.लक्ष्मी मिश्र के तीन संतानों में पंडित विश्वनाथ मिश्र तीसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed