{"_id":"624dd47f7321bc53e2435357","slug":"gang-of-udisa-involve-in-loot-cases-deoria-news-gkp4324510164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लूट की वारदात को अंजाम दे रहा उड़ीसा का गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लूट की वारदात को अंजाम दे रहा उड़ीसा का गिरोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लूट की वारदात को अंजाम दे रहा उड़ीसा का गिरोह
प्रतापपुर/देवरिया। उड़ीसा का गिरोह बिहार में डेरा डालकर देवरिया और कुशीनगर जिले में लूट की वारदात को अंजाम दे रहा है। इसका पर्दाफाश खामपार पुलिस ने बुधवार को किया है। भवानी छापर कस्बे में सोमवार हुई 49 हजार रुपये की लूट की घटना में शामिल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूट के रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
खामपार के एसओ बृजेश मिश्र ने बताया कि बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान परसौनी दीक्षित मंदिर के पास से एक बाइक सवार संदिग्ध युवक की तलाशी ली। उसके पास से 49 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासबुक मिला। पूछताछ में पता चला कि वह उड़ीसा के जाजपुर जिले का निवासी है। इसने ही भवानी छापर में चार अप्रैल को लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर बाइक को सीज कर दिया। आरोपी बिहार में किराए का कमरा लेकर रहता है। गिरोह के सदस्य बैंक से रुपये लेने जाने वाले लोगों पर नजर रखते थे। सुनसान जगह पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। इसी गिरोह ने कुशीनगर जिले में भी कुछ दिन पहले लूट की थी। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अश्विनी कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।