{"_id":"6507606688da761a7b0b46c4","slug":"gandhi-is-relevant-for-the-entire-world-prof-chittaranjan-mishra-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-7528-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी समूची दुनिया के लिए प्रासंगिक : प्रो. चितरंजन मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी समूची दुनिया के लिए प्रासंगिक : प्रो. चितरंजन मिश्र
Mon, 18 Sep 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। महात्मा गांधी हिंदी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व प्रति कुलपति प्रो. चितरंजन मिश्र ने कहा कि गांधी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। आज सबसे बड़ा खतरा विश्वसनीयता की है। हम कह कुछ रहे हैं, कर कुछ रहे हैं। सोच कुछ रहे हैं, दिख कुछ रहे हैं। गांधी जो कहते थे वही करते थे, जो सोचते थे वही दिखते थे। उनका नैतिक बोध इतना शक्तिशाली था कि उन्होंने ईश्वर की अवधारणा ही बदल दी। गांधी जी का ईश्वर सत्य था। वे तरकुलवा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय हरैया के प्रांगण में रविवार को समाजवादी चिंतक बाबू गौरीशंकर राव की 21वीं पुण्यतिथि पर आयोजित गांधीवादी दृष्टिकोण: स्वदेशी, स्वच्छता और सर्वोदय विषयक विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है, इसको बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य डॉ.अजय मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय, ओमप्रकाश यादव, संजय कुमार मल्ल, रामकृपाल राव, मार्कंडेय तिवारी, अशोक यादव आदि ने भी संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन