{"_id":"6731089a26299687570bb374","slug":"gamma-defeated-chhotu-and-gudiya-defeated-the-beauty-wrestler-deoria-news-c-208-1-sdn1004-139440-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गामा ने छोटू व गुड़िया ने ब्यूटी पहलवान को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गामा ने छोटू व गुड़िया ने ब्यूटी पहलवान को दी पटखनी
Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो
भाटपार रानी। खामपार थाना के ग्राम सवरेजी स्थिति हनुमान अखाड़ा पर रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कुश्ती में बिहार गोपालगंज के गामा पहलवान ने देवरिया के छोटू पहलवान तथा महिला पहलवान गुड़िया ने ब्यूटी को आसमान दिखा दिया। पकहा के धीरज को मईल के राहुल ने, बासघाटी के पंकज ने भाटपार रानी के लालू को ,सुशील ने भोला को ,अमित ने देवरिया के प्रमोद को आसमान दिखा दिया। गोलू और विशाल, राहुल और धीरज, छोटू और गोविंद, रोहित गोपालगंज और म ईल देवरिया के अरविंद आदि के बीच बराबरी का जोड़ छूटा। इसके अलावा कई जोड़ कुश्ती का भी आयोजन हुआ।
कुश्ती का उद्घाटन भटनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामाशंकर यादव ने करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। आयोजक मुन्ना यादव ने सभी अतिथियों को साफा बांधकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस दौरान अजय यादव, बरियारपुर के अध्यक्ष राजेश राजभर, नंद जी यादव, अमित यादव ,अखिलेश यादव, संतोष ,मुसाफिर आदि विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।