फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gaining public support lake rejuvenation

जन सहयोग से हो रहा सरोवर का कायाकल्प

Wed, 04 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 04 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Gaining public support lake rejuvenation
परशुराम धाम सोहनाग में सरोवर के अंदर कुंड बनाने के लिए निरीक्षण करते विधायक और क्षेत्रीय लोग
परशुराम धाम सोहनाग के सरोवर के सुंदरीकरण कार्य  जन सहयोग से चल रहा है।  25 लाख की लागत से सरोवर की सुंदरीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। एक माह से सरोवर की खुदाई हो रही है। बुधवार को विधायक मनबोध प्रसाद ने सोहनाग धाम पोखरे का जायजा लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सोहनाग धाम भगवान परशुराम की तपोस्थली मानी जाती है। यहां करीब दस एकड़ के परिसर में सरोवर और मंदिर है। इस सरोवर का पानी कभी सूखता नहीं था। लेकिन इस वर्ष सरोवर का पानी सूख गया। इससे सरोवर के अस्तित्व पर संकट गहरा गया। सरोवर की धार्मिक मान्यता भी है। इसको देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने दस लाख रुपये जुटाए और सुंदरीकरण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन


एक माह से दो जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर काम में लगे हैं। दो दिन पूर्व पोकलैंड मशीन भी मंगाई गई है। सरोवर के बीच में करीब एक एकड़ में कुंड बनाया जाएगा। ताकि सरोवर का पानी कभी सूखने नहीं पाए। इसके अलावा चारों तरफ सीढ़ी और बंधे पर खड़ंजा होगा। भगवान परशुराम धाम तीर्थ सरोवर जीर्णोद्घार एवं विकास समिति के सदस्य भीम सिंह, सतीश कुमार, अरविंद बाबा, जगदंबा मिश्रा, रामनयन सिंह, मुकेश सिंह, टुन्नू वर्मा आदि का कहना है कि लोगों के सहयोग से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed