फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   From the new session, students of council schools will get books on time

Deoria News: नए सत्र से परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को समय से मिलेंगी किताबें

Wed, 11 Jan 2023 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
From the new session, students of council schools will get books on time
किताबों वाली खबर के लिए जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय।संवाद - फोटो : DEORIA
नए सत्र से परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को समय से मिलेंगी किताबें
विज्ञापन

देवरिया। परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को इस बार समय से किताबें उपलब्ध कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार प्राथमिक स्तर पर कक्षा चार से पांचवीं तक एवं जूनियर में कक्षा छह से आठवीं तक के लिए 21 से 22 लाख किताबों को खरीदने का क्रय आदेश कर दिया गया है। किताबों की खरीदारी के लिए प्रदेश स्तर पर 13 फर्मों का चयन किया गया है। इस पहल से नए सत्र की शुरुआत में ही विद्यार्थियों में किताबें वितरित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सत्र 2022-23 में किताबें देरी से जनपद के परिषदीय स्कूलों में पहुंची थीं, इससे शिक्षकों व विद्यार्थियों को पठन-पाठन में दिक्कतें हुई थी। चयनित फर्मों की लेटलतीफी व लापरवाही से विभाग की छिछालेदर भी खूब हुई थी, सो अलग। शासन स्तर से ही इस बार इसे सुधारने की पहल की गई है। इस बार किताबों की खरीदारी पहले ही कर लिए जाने का निर्णय हुआ है। क्रय आदेश में अभी केवल हिंदी माध्यम की ही किताबों को शामिल किया गया है। इसमें फुलवारी, कार्यपुस्तिका फुलवारी, अंकजगत, कार्यपुस्तिका अंकजगत, पर्यावरण, पर्यावरण कार्यपुस्तिका, स्प्रिंग, संस्कृत सुधा, वाटिका, गणित ज्ञान, प्रकृति, पेटल्स, संस्कृत सुबोध, अक्षरा, सीखें गणित, पृथ्वी और हमारा जीवन, हमारा इतिहास व नागरिक जीवन, विज्ञान भारती, संस्कृत निधि, महान व्यक्तित्व, कृषि विज्ञान, हमारा पर्यावरण, गृहशिल्प, स्काउट गाइड, खेल और स्वास्थ्य, गणित प्रकाश सहित अन्य किताबें शामिल हैं।
विज्ञापन

2120 परिषदीय विद्यालयों में नामांकित हैं 297059 विद्यार्थी
किताबों के लिए 30 सितंबर वर्ष 2022 की छात्र संख्या को आधार बनाया गया है। इसके अनुसार कक्षा एक से पांचवीं तक 192488 तथा कक्षा छह से आठवीं तक 104571 विद्यार्थी नामांकित रहे हैं। जनपद के अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालयों में छात्र संख्या 313227 है। हालांकि अभी अंग्रेजी माध्यम के किताबों का क्रय आदेश होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठन-पाठन में होगी सहूलियत
जूनियर शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती एवं मंत्री विजय कुमार सिंह ने बताया कि यह स्वागत योग्य पहल है। वर्तमान सत्र में किताबें समय से न मिलने से पठन-पाठन दोनों प्रभावित हुए थे। कई जगहों पर तो पुरानी किताबों से ही काम चलाना पड़ा। दिसंबर तक किताबें बंटी है। उम्मीद है नए सत्र में स्थिति सुधरेगी तो विद्यार्थियों व शिक्षकों दोनो को पठन-पाठन में सहूलियत होगी।

परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को समय से किताबें उपलब्ध हो जाएं, इसके लिए दो जनवरी को क्रय आदेश जारी किया जा चुका है। प्रदेश की 13 फर्मों का चयन इसके लिए किया गया है। 90 दिनों के अंदर इन्हें किताबें दे देनी हैं। दूसरे चरण में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के लिए भी क्रय आदेश किया जाएगा। इस बार अप्रैल में सत्र की शुरुआत के दौरान ही किताबों का वितरण कर दिया जाएगा।
- हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed