फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Friends are shocked by the death of Bhopalji in the accident.

Deoria News: हादसे में भोपाल जी की मौत से हतप्रभ हैं दोस्त

Mon, 27 Apr 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Friends are shocked by the death of Bhopalji in the accident.
देवरिया। दोहरीघाट में सड़क हादसे में गोरखपुर के जिस विनय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी व बेटे की मौत हुई है, वे मूल रूप से बरहज तहसील के ठाकुर देवरिया के रहने वाले थे।
विज्ञापन

विनय की पढ़ाई देवरिया शहर के संत विनोवा पीजी काॅलेज में हुई थी। पढ़ाई के दिनों के दोस्त उन्हें भोपाल जी कहकर बुलाते थे। अचानक हादसे में मौत की खबर से दोस्त मर्माहत हैं।
विज्ञापन

विनय के करीबी दोस्त कलेक्टर सिंह, मंधाता सिंह, राहुल शुक्ला, अनिल जायसवाल आदि उन्हें भोपाल जी कहकर बुलाते थे। दोस्तों ने बताया कि उन लोगों को भी रांची में हुई बिटिया की शादी में शामिल होने जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले पति-पत्नी देवरिया आए थे। कलेक्टर सिंह के घर पहुंचकर बिटिया की शादी के लिए निमंत्रण दिया।
पुराने दोस्तों को याद किया और शादी में सबको रांची आने के लिए आमंत्रित किया।
परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी से थे : विवेक के बहनोई अरविंद श्रीवास्तव और रिश्तेदार प्रेमचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घर में अगले महीने फिर से शादी है। रांची में शादी सकुशल संपन्न होने के बाद सब अगली तैयारी के लिए घर लौट रहे थे।

बिहार से लौटते समय रिश्तेदार और परिवार के अन्य सदस्य भी अलग-अलग गाड़ी से लौट रहे थे। हादसे की जानकारी शनिवार की सुबह में हुई।
चित्रगुप्त सभा ने जताई संवेदना : चित्रगुप्ता सभा के पदाधिकारियों ने इस हृदय विदारक हादसे पर गहरा शोक जताया है।
चित्रगुप्त मंदिर परिसर में हृदयानंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान धनेश चंद्र श्रीवास्तव, गजेंद्र श्रीवास्तव, लालबाबू श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अखिलेश्वर श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed