फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fraudsters took away 20,000 rupees by handing over a bundle of papers

Deoria News: कागज की गड्डी थमाकर 20 हजार ले उड़े जालसाज

Sat, 12 Sep 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters took away 20,000 rupees by handing over a bundle of papers
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर शुक्रवार की सुबह एक शख्स को रुमाल में लपेटे दो लाख रुपये का नोट बताकर जालसाजों ने झांसे में लिया और 20 हजार रुपये चलते बने।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब उसने रुमाल में लिपटे रुपयों को चेक किया तो वह कागज की गड्डी निकली। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए जालसाजों की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

पिपरी उर्फ बंदी निवासी राधेश्याम प्रसाद का बेटा विकास कुमार पढ़ाई करता है। उसे एडमिशन के लिए 25 हजार रुपये की जरूरत थी। राधेश्याम घर से 20 हजार रुपये लेकर चौराहे पर आया। जैन मंदिर मार्ग के पास स्थित सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से पांच हजार रुपये निकालकर चौराहे के तरफ बढ़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधेश्याम का कहना है कि सीएसपी के बाहर खड़ा एक युवक उनके पास आया और बातों में उलझाते हुए जैन मंदिर मार्ग पर लेकर चला आया। वहां जालसाज का दूसरा साथी भी मौजूद था। आरोप है कि एक जालसाज ने रुमाल में लिपटी दो लाख रुपये की गड्डी बताते हुए थमा दी और इसे पोस्ट ऑफिस में जमा करने पर 15 हजार रुपये देने का झांसा दिया।
राधेश्याम से 25 हजार रुपये ले लिए। जालसाज ने विश्वास जमाने के लिए पांच हजार रुपये देते हुए बोला कि बाकी रुपये लेकर डाकघर चलिए, हम पीछे से आ रहे हैं।
सीओ गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज के जरिये जालसाजों की धड़पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed