फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fraudsters cheated three people of Rs 72 thousand

Deoria News: जालसाजों ने तीन लोगों से 72 हजार रुपये ठगे

Tue, 26 Aug 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters cheated three people of Rs 72 thousand
आशा व आंगनबाड़ी कार्तकर्ताओं को बनाया मोहरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। साइबर जालसाजों ने नई चाल चलते हुए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोहरा बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने लगे हैं। तहसील क्षेत्र के पिपरहियां गांव में इस तरह के मामले सामने आए हैं, जहां गांव के तीन लोगों से करीब 72 हजार रुपये की ठगी की गई।
जानकारी के अनुसार, पिपरहियां गांव के शत्रुघन यादव ने पीएनबी खाते से तीन बार में कुल 45 हजार रुपये साइबर जालसाजों के खाते में ट्रांसफर किए। इसी तरह विशुनपुरा निवासी अर्जुनने सेंट्रल बैंक खाते से 24,999 रुपये स्थानांतरित किए। पिपरहियां की नेहा पत्नी विनय मिश्रा, जो वर्तमान में कानपुर में रहती हैं ने भी अपने खाते से दो हजार रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

यह सभी लेनदेन सोमवार की सुबह 9 से 10:30 बजे के बीच किए गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने तुरंत अपने बैंक खाते लॉक कराए, ऑनलाइन शिकायत दर्ज की और थाने पहुंचकर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर ठगी में शामिल होने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामला साइबर अपराध से जुड़ा हुआ है। जांच की जा रही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed