{"_id":"688a679d2cb40b0884028904","slug":"fraudster-cheats-rs-9-lakh-from-two-youths-in-the-name-of-providing-jobs-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159642-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से जालसाज ने ठगे नौ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से जालसाज ने ठगे नौ लाख
Thu, 31 Jul 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। कुशीनगर जिला के कसया थाना क्षेत्र के पतया निवासी जलालुद्दीन अंसारी को कोइलरी में नौकरी दिलाने के नाम पर बसडीला के एक जालसाज ने छह लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने इनके साले जैनुल आबेदीन निवासी भैसा डाबर थाना तरकुलवा से भी तीन लाख की ठगी की है। पीड़ितों की मानें तो जालसाज ने नौकरी के नाम पर कसया क्षेत्र के 15-20 और युवकों से धनउगाही की है। अब रुपये मांगने पर जालसाज धमकी दे रहा है। पुलिस बुधवार को तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है। कुशीनगर जिला के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत पतया गांव निवासी जैनुद्दीन अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने भाई जलालुद्दीन अंसारी की कोइलरी में नौकरी लगवाने के लिए दो साल पहले खुखुंदू क्षेत्र के बसडीला निवासी नसीब अब्दुल्ला को छह लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा साले जैनुल आबेदीन से भी तीन लाख रुपये दिलवाए थे। साले ने बाकी रुपये नौकरी के बाद देने की बात कही थी।
आरोप है कि रुपये लेने के बाद कुछ समय बाद जालसाज दोनों लोगों को मध्यप्रदेश ले गया। वहां फर्जी आईडी कार्ड भी थमा दिया। फिर वहां से भाग गया। उनका कहना है कि बाद में पता चला कि जालसाज क्षेत्र के 15-20 और युवकों से मोटी रकम की ठगी की है। रुपये मांगने पर जालसाज धमकी दे रहा है। 25 जुलाई को गांव आने पर वह मकान में ताला लगाकर भाग गया।