{"_id":"64248a4e8ae577666401e084","slug":"fraud-report-filed-on-five-deoria-news-c-7-1-104676-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रधान और प्रधान के पति समेत पांच पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रधान और प्रधान के पति समेत पांच पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
Thu, 30 Mar 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुई संग्राम का मामला
- न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट, एसआई सुमित राय कर रहे जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई संग्राम की प्रधान और उनके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पांचों पर कुट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से अनुचित लाभ लेने का आरोप लगा है। एसआई सुमित राय मामले की जांच कर रहे हैं। महुई संग्राम निवासी ओमप्रकाश मिश्रा ने दिए तहरीर में बताया है कि हमारी चाची अमरावती देवी की 21 फरवरी 2020 को मौत हो गई। वह अध्यापिका पद से रिटायर्ड हुई थी। महीने में 20 हजार रुपये उन्हें पेंशन मिलती थी। उनकी मौत के बाद उनका मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराया। जबकि प्रधान के पति प्रधान पद का दुरुपयोग करते हुए आर्थिक लाभ लेने के लिए और क्षति पहुंचाने की नीयत से मेरे साथ धोखाधड़ी करते हुए मेरा फर्जी हस्ताक्षर कर चाची का दूसरा फर्जी मृत्यु प्रमाण 25 दिसंबर 2020 में तैयार कराकर कुटरचित तरीके से पेंशन हड़पने का प्रयास किया। जिसकी जांच कराने पर 7 अगस्त 2021 को तत्कालीन सचिव ने प्रमाणपत्र को फर्जी बताया। हालांकि इसके बाद भी मुझे ही गलत ठहराते हुए प्रधान पद का दुरुपयोग कर मेरे खिलाफ ही सलेमपुर कोतवाली में 2022 में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फिर मैंने थाने में पहुंच कार्रवाई की मांग की। लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पिछले माह मे एसपी संकल्प शर्मा को रजिस्ट्री पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। सुनवाई नहीं होने पर दो मार्च को न्यायालय के कक्ष संख्या 11 में वाद दाखिल किया। मंगलवार को न्यायालय से गांव के प्रधान और उनके पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश हुआ। न्यायालय के आदेश के क्रम में यहां की पुलिस ने प्रधान किरन मिश्रा, प्रधान के पति आशुतोष मिश्र उर्फ सोनू, संजय मिश्र उर्फ पप्पू, धीरेन्द्र मिश्र और देवानंद मिश्र निवासी गण महुई संग्राम के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से अनुचित लाभ लेने के संदर्भ में केस दर्ज की है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई हुई है। जांच हलका के एसआई सुमित राय कर रहे हैं।