फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fraud of one million rupees in the name of getting the job of booking clerk in railway

Deoria News: रेलवे में बुकिंग क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख की ठगी

Fri, 21 Jul 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one million rupees in the name of getting the job of booking clerk in railway
दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा, बरियारपुर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र के रहने वाले दो भाइयों ने बरियारपुर के इटवा भरौटा गांव के रहने वाले युवक से 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। पीड़ित नियुक्ति पत्र और मूल दस्तावेज लेकर दिल्ली स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में ज्वाइन करने पहुंचा तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। रेल अधिकारियों ने पीड़ित युवक को फटकार लगाते हुए भगा दिया। शिकायत पर बरियारपुर पुलिस ने दोनों भाइयों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।


बरियारपुर क्षेत्र के इटवा भरौटा गांव निवासी बाबूलाल यादव हरियाणा के यमुना नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा गुजरात तो छोटा बेटा हरियाणा में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। करीब दो वर्ष पूर्व गुजरात में नौकरी के दौरान बड़े बेटे की मुलाकात कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धरवा गांव निवासी सूर्यप्रकाश द्विवेदी से हुई। सूर्यप्रकाश ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार रेलवे में डीआरएम हैं। रेलवे में नौकरी करनी होगी तो बताना। पीड़ित ने अपने पिता बाबूलाल को इसकी जानकारी दी और छोटे भाई को नौकरी दिलाने की इच्छा जताई। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क की नौकरी के लिए आरोपी ने पीड़ित परिवार से कई बार में दस लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने अपने भाई चंद्रहास के साथ मिलकर शामली से ज्वाइनिंग लेटर डाक विभाग से यमुनानगर भेजा। ज्वाइनिंग लेटर पाकर पीड़ित के घर में खुशी की लहर दौड़ गई। आनन-फानन पीड़ित का छोटा बेटा दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा और स्टेशन अधीक्षक को लेटर सौंपकर नौकरी ज्वाइन कराने को कहा। रेल अधिकारी ने आश्चर्य से पहले लेटर देखा फिर इसे फर्जी बताकर फटकार लगाकर उसे जाने को कहा। तब जाकर पीड़ित परिवार को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित आरोपी से रुपये की मांग करने लगा, लेकिन वह हीलाहवाली कर रहा है। इससे परेशान होकर बाबूलाल ने बुधवार को बरियारपुर थाने में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने सूर्यप्रकाश द्विवेदी और चंद्रहास द्विवेदी पर धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि ठगी के मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed