{"_id":"65dce6e78e9bdc807301e026","slug":"fraud-in-foriegon-sending-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-120132-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने में ठगी : अंधेरे में तीर चला रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने में ठगी : अंधेरे में तीर चला रही पुलिस
Tue, 27 Feb 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार हुए युवको ने कोतवाली पहुचकर जताया विरोध।संवाद
कोतवाली पहुंचे पीड़ितों को समझा-बुझाकर कोतवाल ने लौटाया
आरोपी के आधार कार्ड की हो रही जांच, साइबर सेल की रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विदेश भेजने के नाम पर करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में कोतवाली पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। 200 से अधिक लोगों से ठगी के मामले में केस दर्ज करने के तीन दिन बाद भी पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि आरोपी कहां का रहने वाला है। जबकि साइबर सेल की रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण बैंक खातों के फ्राॅड होने और उससे ट्रांजेक्शन की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।
ठगी के शिकार बेरोजगारों ने सोमवार को कोतवाली में दस्तक दी तो उन्हें केस दर्ज होने की बात समझाकर वापस भेज दिया गया। इंस्पेक्टर वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि आरोपियों की तलाश की प्रक्रिया जारी है। उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। उसके आधार कार्ड के सत्यापन के लिए संबंधित संस्था को ई-मेल किया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होगी तो पता चलेगा कि जो आधार कार्ड पीड़ितों के मोबाइलों में वायरल हो रहा है, वह फर्जी है या असली। यदि आधार कार्ड सही होगा तो उसके पते और मोबाइल नंबरों के माध्यम से उसकी तलाश की जाएगी। यदि पता गलत होगा तो उसके सही पते की तलाश की जाएगी।
जिले करीब 120 युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक ने लाखों रुपये ले लिए। इसके बाद मुंबई भेजकर टिकट कैंसल करवाते हुए एजेंसी बंद कर फरार हो गया। इस मामले में कोतवाली में 23 फरवरी को केस दर्ज किया गया। इसके बाद ओमान व अन्य खाड़ी देश की फ्लाइट पकड़ने के लिए मुंबई भेज दिया।
विज्ञापन
मुंबई पहुंचे युवकों ने जब फ्लाइट की जानकारी ली तो पता चला कि उनका टिकट कैंसल हो गया है। इसके बाद संचालक को फोन किया तो उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। परिजनों को एजेंसी पर भेजा तो पता चला कि एजेंसी बंद है।
दर्जनों हुए ठगी के मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में विदेश भेजने वाले गिरोह के सदस्य व ठगों का धंधा काफी तेजी से फल-फूल रहा है। ठग गिरोह के सदस्य युवाओं को विदेश भेजने का सपना दिखाकर लाखों रुपए जमा करवा लेते हैं। इसके बाद गहने, खेत आदि बेचकर या फिर ब्याज पर रकम लेकर इनके पास जमा करने वाले युवक कर्ज के बोझ तले दब जाते है। ठगों की इस करतूत इसे इन युवकों की दशा और बिगड़ जाती है। जिले में ऐसे दर्जनों मामले घटित हुए, जिनमें पुलिस सिर्फ जांच की ही बात कहती है। पैसे वापस कराने की कौन कहे पुलिस अभी तक संचालक व उसके गिरोह के सदस्यों तक का पता नहीं लगा सकी है।
केस नंबर एक
150 युवाओं से हुई थी 30 लाख की ठगी
देवरिया शहर के देवरिया खास स्थित ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर संचालक ने विदेश भेजने के नाम पर 150 युवाओं से करीब 30 लाख रुपये ठग लिए थे। संचालक ने युवाओं को टूरिस्ट वीजा देकर दिल्ली भेजा था, जिसे देखकर युवा भड़क गए। एजेंसी पहुंचे युवकों को संचालक ने भगा दिया। ठगे गए युवकों में बलिया, कुशीनगर, सिवान, छपरा, मोतीहारी के शामिल थे।
केस संख्या दो
विदेश भेजने के लिए वाराणसी में ऑफिस खोलकर जालसाज ने देवरिया के करीब 100 से अधिक बेरोजगारों से 70 से एक लाख रुपये वसूला था। इसके बाद फर्जी वीजा थमा दिया। इस मामले में 23 अगस्त को युवकों ने देवरिया एसपी से मिलकर शिकायत की थी।
केस संख्या तीन
बीते 30 मार्च 2023 को तुर्की ओर ओमान भेजने के लिए 50 से अधिक युवाओं से ठगी का मामला सामने आया था। ठगी के शिकार हुए युवकों ने एक जालसाज को करीब 30 हजार रुपये दिए थे। युवकों ने सदर कोतवाली में प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में भी केस दर्ज हुआ था।
कोट
विदेश भेजने के नाम ठगी के मामले में पुलिस सक्रिय है। इस मामले में तथ्य जुटाए जा रहे हैं। आधार कार्ड सत्यापन और साइबर सेल की रिपोर्ट प्राप्त होने पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी।
-संजय रेड्डी, सीओ सदर