फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fraud case on madarasa manager

प्रबंधक समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 05 Aug 2020 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
fraud case on madarasa manager
प्रबंधक समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

बघौचघाट के मेहाहरहंगपुर के मदनी दारुल उलूम मदरसा का मामला
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अनुदानित मदरसा मदनी दारुल उलूम मेहाहरहंगपुर में एक परिचारक की नियुक्ति के मामले में न्यायालय के आदेश पर बघौचघाट पुलिस ने प्रबंधक, कार्यवाहक प्रधानाचार्य समेत पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सऊदी अरब में रहने के दौरान एक युवक का साक्षात्कार कर नियुक्ति कर दी गई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
बघौचघाट थानाक्षेत्र के मेहाहरहंगपुर गांव के रहने वाले मुहम्मद तहरीर पुत्र मुहम्मद रफीउल्लाह ने आरोप लगाया था कि गांव के ही दिलबहार पुत्र मुस्ताक की नियुक्ति अनुदानित मदरसा मदनी दारुल उलूम में परिचारक के रूप में की गई है। युवक की नियुक्ति उस समय की गई जब वह सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था। दिलबहार नौ मार्च 2014 को हाउस ड्राइवर के वीजा पर सऊदी अरब चला गया। वहां वह दो साल आठ महीने नौकरी की। 20 अगस्त 2016 को अपने देश आया। सउदी अरब में रहने के दौरान ही दिलबहार की नियुक्ति वर्ष 2015 में अनुदानित मदरसा मदनी दारुल उलूम मेहाहरहंगपुर में परिचारक के पद पर कर दिया गया।
विज्ञापन

नियुक्ति का साक्षात्कार छह मार्च 2015 को हुआ था। इसमेें दिलबहार शामिल नहीं हुआ था, फिर भी प्रबंधक, कार्यवाहक प्रधानाचार्य और चयन समिति के सदस्यों ने दिलबहार की नियुक्ति कर दी। प्रबंधक हसनैन खान, कार्यवाहक प्रधानाचार्य मेहरुद्दीन व चयन समिति के सदस्यों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर सात मार्च 2015 को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया। यही नहीं, नौ मार्च 2015 को विदेश में रह रहे व्यक्ति को कार्यभार भी ग्रहण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 जून 2019 को 8.42 लाख रुपये का भुगतान कराया गया। रुपये को परिचालक ने प्रबंधक के पुत्र तलहा खान के खाते में ट्रांसफर करा दिया। पीड़ित ने सीजेएम कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी के विरुद्ध केस दर्ज करने का आदेश दिया। बघौचघाट पुलिस ने बुधवार को मदरसा के प्रबंधक हसनैन खान, कार्यवाहक प्रधानाचार्य मेहरुद्दीन, परिचारक दिलबहार, तलहा खान और चयन समिति के सदस्यों के विरुद्ध जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र और सरकारी धन के दुरुपयोग का केस दर्ज किया है। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed