{"_id":"64b983d8871bf7282a01fc44","slug":"fraud-case-against-five-including-manager-of-finance-company-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-1879-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
सलेमपुर। फाइनेंस कंपनी में रुपये जमा करने के गलत कागज देने और फरार हो जाने के मामले में पुलिस मैनेजर समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की।
भटनी थाना क्षेत्र के महुरांव गांव निवासी अनिरुद्ध यादव पूर्व प्रधान है। उन्होंने करीब पांच साल पूर्व एक फाइनेंस कंपनी में ढाई लाख रुपये जमा किए थे। समय सीमा समाप्त होने पर वे फाइनेंस कंपनी में रुपये निकालने गए तो बैंक गायब मिला। बाद में जांच में रुपये के बदले जमा पर्ची भी फर्जी मिली। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने पर की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर पीड़ित ने न्यायालय में अपील कर न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौड़ा गांव निवासी सुधा यादव, जयराम यादव, हरेराम, मैरवा थाना के अकोल्ही गांव निवासी ओमप्रकाश यादव और लार थाना के सोनराबारी गांव निवासी शोभालाल यादव पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।