फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   frand performance in national games of ananya rai

36वें नेशनल गेम में अनन्या राय का जोरदार प्रदर्शन

Fri, 14 Oct 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
frand performance in national games of ananya rai
रुद्रपुर की अनन्या राय को नेशनल गेम में मिल रजत पदक - फोटो : DEORIA
36वें नेशनल गेम में अनन्या राय का जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन

बंगाल की ओर से खेल रही है रुद्रपुर की बेटी
खेल कौशल के कारण डाक विभाग में मिली तैनाती
संवाद न्यूज ऐजेंसी
रुद्रपुर। सरांव इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षक राजेश राय की बेटी अनन्या राय ने एक बार फिर नेशनल गेम्स में जोरदार प्रदर्शन कर चांदी का तमगा हासिल किया है। 29 सितंबर से 22 अक्तूबर तक गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स की वॉलीबाल स्पर्धा में अनन्या ने बंगाल की टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अपनी पूरी ताकत झोक दी। देश की बेस्ट अटैकर और रुद्रपुर की वॉलीबॉल सनसनी अनन्या ने फाइनल मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन किया। सोना जीतने के करीब पहुंचकर कड़ा टक्कर देने के बाद भी उसकी टीम केरल की टीम को हरा नहीं पाई।
रजत पदक विजेता अनन्या राय अपनी खेल कौशल के दम पर डाक विभाग में सहायक पोस्टमास्टर के पद पर बंगाल में तैनात हैं। वह कई अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। नेशनल गेम्स के लिए उनका चयन बंगाल की टीम में हुआ।
विज्ञापन

36वें नेशनल गेम्स गुजरात में 29 सितंबर से प्रारम्भ होकर 12अक्तूबर को सम्पन्न हुए। वॉलीबाल स्पर्धा में गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पश्चिम बंगाल और राजस्थान के बीच पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में केरल की टीम ने हिमाचल प्रदेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में केरल ने पश्चिम बंगाल को 25-23,36-34,25-20 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। उप विजेता पश्चिम बंगाल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पश्चिम बंगाल टीम की इस उपलब्धि में अनन्या का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed