फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four teachers for just six students

महज छह विद्यार्थियों के लिए चार शिक्षिकाएं

Tue, 25 Apr 2017 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 25 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
 Four teachers for just six students
धनौती राय विद्यालय में छह छात्रों पर चार शिक्षिकाओं की तैनाती देख एसडीएम हैरान रह गए। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। एसडीएम ने सलेमपुर ब्लॉक के दस परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। सूचना लीक होने के चलते सभी शिक्षक उपस्थित मिले। विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहद खराब मिली। छात्र संख्या मानक के अनुसार किसी भी विद्यालय पर नहीं था। एक विद्यालय पर बीमार शिक्षिका मिली। उसे इलाज कराने का हवाला देते हुए ड्यूटी से हटाने की बात एसडीएम ने कही।
विज्ञापन


स्कूल से गायब रहने वाले परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की अब खैर नहीं है। डीएम अबरार अहमद के निर्देश पर एसडीएम ने सलेमपुर क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसकी भनक लापरवाह शिक्षकों को सुबह ही लग गई। इस वजह से सभी शिक्षक जांच के दौरान उपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनौती राय में चार शिक्षकों की तैनाती है और चार छात्र पढ़ने आते हैं। कक्षा चार में एक और पांच में तीन छात्र हैं। प्राथमिक विद्यालय विराजमार में तैनात शिक्षिका नयनतारा बीमार हैं।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए उसे तत्काल स्कूल आने से मना किया। उरदौली, अहिरौली समेत दस विद्यालयों का निरीक्षण हुआ। शासन का फरमान है कि छात्र संख्या पर मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाए लेकिन कागज में फर्जी आंकड़ा दिखा अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती हुई है। एसडीएम के निरीक्षण में इसका पोल खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय का जो मानक होना चाहिए वह भी पूरा नहीं था और छात्र-छात्राओं की संख्या में काफी कम रही। एसडीएम जयप्रकाश ने बताया कि शिक्षक उपस्थित मिले। लेकिन तय मानक के अनुसार कोई विद्यालय नहीं पाया गया। छात्र संख्या न के बराबर कई विद्यालयों में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed