फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four new bridges will be built, development will gain momentum...two hundred crores will be spent

Deoria News: बनेंगे चार नए पुल, विकास को मिलेगी रफ्तार...खर्च होंगे दो सौ करोड़

Mon, 22 Sep 2025 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four new bridges will be built, development will gain momentum...two hundred crores will be spent
पड़रीमल्ल में इसी रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज। संवाद 
देवरिया। जिले में दो सौ करोड़ की लागत से एक आरओबी समेत चार नए पुलों का निर्माण होगा। इससे लोगों को आवागमन के साथ-साथ माल परिवहन में भी सुविधा मिलेगी। रेलवे लाइन के ऊपर ब्रिज बनने से समय बचेगा। वहीं नदी पर पुल के निर्माण से दूरी और समय की बचत होगी। जिले में सड़कों का जाल बिछ रहा है। बाइपास समेत तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा है। वहीं पुलों का भी जगह जगह निर्माण हो रहा है। कसया ढाला पर पहले ही अंडरपास की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

वहीं शहर से सटे महुआनी सोनूघाट रोड पर पड़री मल्ल गांव के पास रेलवे ढाला संख्या 127 पर एक रोड ओवरब्रिज का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इस सड़क पर प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक गाड़ियां गुजरती हैं। इसमें ज्यादातर भारी वाहन होते हैं, जो शहर में कसया बाइपास से होकर सीधे महुआनी चौराहा होते हुए सोनूघाट पहुंचती हैं। यहां से कुछ वाहन सलेमपुर तो कुछ बरहज की ओर चले जाते हैं।
विज्ञापन

इस पर गाड़ियों का आवागमन अधिक होने के चलते ढाला बंद होने पर जाम लग जाता है। इसको देखते हुए रेलवे और जिला प्रशासन ने मिलकर आरओबी का निर्माण करने का निर्णय लिया है। यह आरओबी लगभग सौ करोड़ की लागत से तैयार होगा। इसकी कुल लंबाई 940 मीटर होगी। वहीं चौड़ाई 11.5 मीटर होगी। इसके किनारे पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल में करीब 32 पाए तैयार किए जाएंगे। इस पुल पर आधुनिक स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी। इसके बन जाने से गाड़ियां फर्राटा भरते हुए चली जाएंगी। ढाला बंद होने पर लगने वाला समय बचेगा। जेई आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आरओबी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं एनईआर वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सेतु निगम के स्तर से कुछ तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed