फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four killed in road accidents

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Sun, 20 Mar 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four killed in road accidents
सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
विज्ञापन

देवरिया। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोग घायल हो गए।
देसही देवरिया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के बरवां मीरछापर चौराहे पर शनिवार को बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिर गए। इसमें से एक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के दिघवा पौटवा गांव के नीरज (18), रामगोविंद सिंह (19) शाम को बाइक से किसी काम से बरवां मीरछापर चौराहे पर गए थे। वापस लौटते समय बरवां मीरछापर चौराहे, दक्षिण मोड़ पर बाइक किसी कारणवश अचानक अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई।
रामगोविंद सिंह सड़क किनारे रखे एलबेस्टर पर जा गिरे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। रामगोविंद की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान हालत और बिगड़ने पर लखनऊ एसजीपीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रात में एक बजे के करीब रामगोविंद की मौत हो गई। रामगोविंद की मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता सुदामा सिंह, माता चंपा देवी, बड़े भाई दीपक सिंह, मोहन, छोटे भाई रमन, बहन गुंजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से गहरे शोक में हैं।
विज्ञापन

घर की माली हालत को ठीक करने के लिए रामगोविंद मुंबई आदि जगहों पर कुछ स्थायी काम की तलाश में लगे थे। शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। घर के साथ ही पूरा गांव रंगों में सराबोर होकर होली मना रहा था। इसी बीच हुए हादसे ने परिवार को तबाह करके रख दिया। दरवाजे पर मौजूद लोग रामगोविंद के मिलनसार व सरल स्वभाव और मौत से काफी आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरदेवा प्रतिनिधि के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के पास शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव निवासी गनेश यादव (42) गांव के तीन बच्चों को लेकर शनिवार को तरकुलवा जा रहा थे। परसौनी के समीप अभी पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार व्यक्ति ने गनेश की बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। गनेेश की मौत हो गई। संवाद
गौरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर मझना नाले पुल के समीप तेज रफ्तार आ रहे वाहन की चपेट में आकर दुग्ध विक्रेता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया।
गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम विनायक निवासी नंदलाल यादव (45) दुग्ध विक्रेता थे। शुक्रवार की सुबह वह बाइक पर सवार होकर चौरीचौरा कस्बे में दूध बेचने गए थे। वहां से दोपहर एक बजे के आसपास वह घर लौट रहे थे। मझना नाले के पुल के समीप देवरिया की ओर से तेज रफ्तार आ रहे एक वाहन की चपेट आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी सुनीता देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। बड़ी बेटी पूजा, बेटा गोलू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
पेड़ से टकराई पिकअप, चार गंभीर रूप से घायल
मईल। पिकअप अनियंत्रित होकर रामजानकी मार्ग पर नरसिंहगढ़ के समीप पेड़ से शनिवार को टकरा गई। उसमें बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें भागलपुर पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार गांव के पश्चिम टोला निवासी आकाश साहनी, कन्हैया जायसवाल, सुग्रीव और कुबाईच टोला निवासी विक्की गुप्ता लार थाना के देवसिया गांव में मित्र के घर निमंत्रण में गए थे। शाम को दावत खाकर अपने गांव कपरवार पिकअप से लौट रहे थे। पिकअप को आकाश साहनी चला रहे थे। नरसिंहडाढ़ गांव के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। आकाश समेत चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व लोगों ने पिकअप से चारों को निकाल कर एंबुलेंस से पीएचसी भागलपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जिला अस्पताल से आकाश की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया।

टायर फटने से ईंट से टकराया वाहन, छह लोग घायल
रुद्रपुर। सवारी लेकर नरायनपुर से रुद्रपुर आ रहा एक वाहन, टायर फटने के बाद सड़क के किनारे रखी ईंट से टकरा गया। वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें बैठे छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना रविवार को दिन में करीब चार बजे की है। नरायनपुर चौराहे से सवारी लेकर एक वाहन रुद्रपुर के लिए निकला। डहरौली बुजुर्ग गांव के समीप पेट्रोल पंप के निकट वाहन का टायर फट गया और उसका संतुलन बिगड़ गया। वह सड़क के किनारे रखी ईंट से टकरा गया। वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को गाड़ी का दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला। हादसे में शीतल माझा गांव के वृद्ध त्रिलोकी, बालक सत्यम, आदित्य प्रजापति, अनिता, मालती निवासी शिवाला वार्ड और नगवा गांव का बालक शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed