फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four injured in collision between two bikes, two referred to Gorakhpur

Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में चार घायल, दो गोरखपुर रेफर

Wed, 01 Oct 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Four injured in collision between two bikes, two referred to Gorakhpur
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मंगरईची गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया।
विज्ञापन

जहां दो की हालत गंभीर देख डाक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उधर, सिसईं ढाला के पास एक बाइक सवार ने 55 वर्षीय महिला को ठोकर मार दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। महिला का भी मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़िता के बेटे ने तहरीर दी है। खुखुंदू क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव निवासी अखिलेश सिंह उम्र 48 वर्ष सोमवार रात करीब आठ बजे अपनी बाइक से गांव निवासी देवेन्द्र यादव उम्र 55 वर्ष को भटनी से लेकर गांव आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बाइक लेकर अभी भटनी-पड़री मार्ग पर मंगरईची कोईलार के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। दूसरे बाइक पर सवार पड़री झिल्लीपार गांव निवासी कन्हैया कुमार उम्र 22 वर्ष और गोविंद उम्र 18 वर्ष को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed