फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four died in a road accident at tapi all were going to attend the wedding

गीत गाते-गाते चीखने-चिल्लाने लगे सभी: सड़क हादसे में चार की मौत, भतीजी की शादी में शरीक होने जा रहा था परिवार

Thu, 11 Apr 2024 05:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Apr 2024 05:38 PM IST
सार

भटनी के देवघाट गांव निवासी रविभूषण मिश्र (45) गुजरात में रहकर ठेकेदारी व व्यवसाय करते थे। बुधवार की देर रात वह 20 अप्रैल को आयोजित बड़े भाई शशि भूषण मिश्र की बेटी की शादी में शरीक होने अपनी इनोवा वाहन से पत्नी व दो वर्षीय बेटी के साथ निकले थे। 

विज्ञापन
Four died in a road accident at tapi all were going to attend the wedding
सड़क हादसे में दंपती समेत चार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के देवरिया स्थित भटनी थाना क्षेत्र के देवघाट गांव निवासी व्यवसायी दंपती समेत चार की गुरुवार सड़क हादसे में गुजरात के तापी जिले में मौत हो गई। वह गुजरात में ठेकेदारी व व्यवसाय करते थे। बुधवार की देर रात पत्नी व दो वर्षीय बेटी के साथ 20 अप्रैल को तय भतीजी की शादी में शरीक होने व शादी की तैयारी करने अपने निजी वाहन से देवघाट घर आ रहे थे। 

विज्ञापन

घटना की जानकारी पर शादी वाले घर में जहां मंगल गीत बज रहे थे वही परिवार के तीन सदस्य की मौत से मातम छा गया। परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बढ़ाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भटनी के देवघाट गांव निवासी रविभूषण मिश्र (45) गुजरात में रहकर ठेकेदारी व व्यवसाय करते थे। बुधवार की देर रात वह 20 अप्रैल को आयोजित बड़े भाई शशि भूषण मिश्र की बेटी की शादी में शरीक होने अपनी इनोवा वाहन से पत्नी व दो वर्षीय बेटी के साथ निकले थे। 

विज्ञापन

गुरुवार सुबह अभी वह गुजरात राज्य के तापी जिले के सुनवारी थाना क्षेत्र के हीरावाड़ी गांव के पास पहुंचे थे कि इनोवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें रविभूषण मिश्र, पत्नी, बेटी व चालक की मौत हो गई। गुजरात पुलिस की जानकारी पर शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। भाई शशिभूषण व अन्य घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस दुखद घटना की जानकारी पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed