{"_id":"6ab9609624b780a8cb0e9a55","slug":"four-business-premises-targeted-in-a-single-night-organized-gang-suspected-deoria-news-c-208-1-deo1049-192868-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक ही रात में चार कारोबारी ठिकाने निशाने पर, संगठित गिरोह की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक ही रात में चार कारोबारी ठिकाने निशाने पर, संगठित गिरोह की आशंका
Sun, 27 Sep 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में एक ही रात चार कारोबारी ठिकानों में चोरी की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। तरकुलवा के महुआपाटन बाजार में चोरों ने तीन आभूषण की दुकानों को निशाना बनाया।
दो दुकानों से करीब डेढ़ किलो चांदी, 200 ग्राम सोने के आभूषण और 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। तीसरी दुकान में घुसने के दौरान लोगों के जागने पर चोर भाग निकले। इसी रात गौरी बाजार क्षेत्र स्थित फ्लिपकार्ट हब में भी चोरी की घटना हुई। अलग-अलग स्थानों पर एक ही रात हुई घटनाओं को देखते हुए पुलिस संगठित गिरोह के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
पुलिस चारों घटनाओं के समय का मिलान करने के साथ घटना स्थलों और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चोर किस रास्ते से आए, वारदात के बाद किस दिशा में भागे और घटनाओं को अंजाम देने के तरीके में क्या समानता रही, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चारों घटनाओं में एक ही गिरोह शामिल था या अलग-अलग चोरों ने वारदात की। महुआपाटन में रविवार को फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।