{"_id":"68a77d78e0600c0771054ec5","slug":"four-booked-for-kidnapping-a-girl-student-one-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-161304-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्रा को भगाने के मामले में चार पर केस, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्रा को भगाने के मामले में चार पर केस, एक गिरफ्तार
Fri, 22 Aug 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/बरियारपुर। थाना क्षेत्र में एक छात्रा को बहलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मामला 30 जुलाई का है, जब 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल गई थी। इसी दौरान बरियारपुर निवासी चन्दन शर्मा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने 3 अगस्त को इसकी तहरीर पुलिस को दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को बरियारपुर पुलिस ने चन्दन शर्मा को विशुनपुरकला बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र मौर्य ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है और शेष नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।