फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four Asha workers selected for Republic Day program

Deoria News: गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए चार आशा कार्यकर्ताओं का चयन

Sun, 29 Dec 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Four Asha workers selected for Republic Day program
देवरिया। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए प्रदेश से 50 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। इसमें जिले से सबसे अधिक चार आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। यह जिले के लिए गौरव की बात है। इसकी सूचना मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता है। वह गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को दिल्ली कार्यक्रम में भागीदारी के लिए उत्साहित हैं और तैयारी शुरू कर दी हैं। इसमें पीएचसी बनकटा क्षेत्र के बनकटा जगदीश की आशा कार्यकर्ता धनपति देवी, अहिरोली बघेल दक्षिण पट्टी की पूनम पटेल, देवरिया सदर ब्लाक के पीएचसी मझगांवा क्षेत्र के कुसमौनी देवरिया की आशा शाही तथा भलुअनी ब्लाक के सीएचसी क्षेत्र के सेहुड़ा की आशा कार्यकर्ता अंजली पांडेय शामिल हैं। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि भागीदारी के लिए जिले की चार आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed