फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   four arrested including three women who cheated jewelery

आभूषण की ठगी करने वाली तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Wed, 31 Aug 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
four arrested including three women who cheated jewelery
आभूषण की ठगी करने वाली तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

तरकुलवा/देवरिया। ज्वेलरी की दुकानों पर नकली आभूषण रखकर असली सोने के आभूषण की ठगी करने वाली तीन नकाबपोश महिलाओं सहित चार को पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार किया। सभी गोरखपुर जनपद के पिपराइच के रहने वाले हैं। पुलिस चारों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के तरकुलवा कस्बा में मंगलवार की देर शाम तीन महिलाएं आभूषण की दुकानों पर सोने की कील खरीदने पहुंचीं, जहां आभूषण देखने के दौरान वह सोने का कील लेकर उसके बदले नकली सोने का कील दुकान में रख देती थीं। देखते ही देखते कस्बे की आधा दर्जन ज्वेलरी की दुकानों पर हाथ साफ किया और स्वर्ण व्यवसायियों को चकमा देकर दर्जनों सोने की कील उड़ा दिया। संदेह होने पर दुकानदारों ने एक दूसरे से दूरभाष के जरिए संपर्क किया तो पता चला कि सबके साथ ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन

दुकानदार फौरन महिलाओं को खोजते हुए विद्युत उपकेंद्र के समीप पहुंच गए, जहां पहले से मारुति खड़ी कर चालक बैठा था। वे भागने की फिराक में थे कि स्वर्ण व्यवसायियों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन महिलाओं और एक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed