{"_id":"6a2b00797907725ee00393b4","slug":"four-arrested-including-three-teenagers-with-a-stolen-bike-deoria-news-c-208-1-deo1026-184252-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी की बाइक के साथ तीन किशोरों समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी की बाइक के साथ तीन किशोरों समेत चार गिरफ्तार
Fri, 12 Jun 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह पुलिस ने बरनई गांव में बुधवार को हुई चोरी की वारदात का बृहस्पतिवार को पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में चोरी की बाइक के साथ तीन किशोरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सामान भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, बरनई गांव के उमेश मल्ल खेत में सिंचाई पंप और मशीन लगाए थे। बुधवार की रात को पंप और मशीन चोर खोल ले गए थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार की देर शाम को पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में शुरू की।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह वाहन जांच के दौरान बेलावर गांव के पास पोखरे पर एक युवक सहित तीन किशोर मिले।
शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम नीरज भारती निवासी ग्राम बरनई बताया। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने पास के बगीचे में छिपाकर कर रखी चोरी की इलेक्ट्रिक बाइक और पंप-मशीन को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
इस वारदात में शामिल तीनों किशोर भी हिरासत में ले लिए गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। वहां से युवक को जेल भेज दिया गया, जबकि तीनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
महुआडीह के थानेदार अमित कुमार राय ने बताया कि इलेक्ट्रिक बाइक के साथ चोरी हुआ पंप और मशीन भी बरामद कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई कर नीरज भारती को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वह जेल भेज दिया गया। तीनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।