फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former watchman arrested with pistol and cartridges

Deoria News: तमंचा और कारतूस के साथ पूर्व चौकीदार गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 02 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Former watchman arrested with pistol and cartridges
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चेरो मार्ग के पास से क्षेत्र के बुलेट सवार एक गांव के पूर्व चौकीदार को बुधवार को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। इसके पहले आरोपित अपनी पत्नी को तमंचा से गोली मार दिया था जिसमें वह घायल हो गई थी। इस मामले में वह जेल भी भेजा गया था। हाल ही में वह जमानत पर घर आया था। चेरो मार्ग पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच बुलेट बाइक से एक युवक तेज गति से पहुंचा। पुलिस की गाड़ी देख वह भागने लगा। इस पर पुलिस को शक हुआ तो वे उसे रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अरविंद कुशवाहा पुत्र रामप्रीत कुशवाहा निवासी वभनौली पांडेय थाना सलेमपुर जनपद बताया। उसके पास एक तमंचा व दो अदद कारतूस बरामद हुई। अरविंद कोतवाली में ही कुछ माह पहले चौकीदार था। तमंचा के लहराने के आरोप में वह जेल गया था। इसके पहले वह पत्नी को गोली मारने के भी आरोप में जल जा चुका है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर मिला। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा बरामद बुलेट वाहन तथा तमंचा व कारतूस को पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

पूर्व में भी आरोपी के पास से बरामद हुआ था तमंचा
सलेमपुर-चेरो मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार पूर्व चौकीदार पूर्व में जेल जा चुका है। अगस्त 2023 में वह तमंचा लहराते हुए तेज रफ्तार जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जब वह सड़क पर गिरा तो उसके हाथ से तमंचा छूटकर सड़क पर गिर गया और कमर में कारतूस का लगा बेल्ट खुल गया था। अचेतावस्था में चौकीदार को देख राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed