फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former village head (pradhan) riding a motorcycle dies after being hit by a car

Deoria News: कार की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत

Sat, 17 Oct 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Former village head (pradhan) riding a motorcycle dies after being hit by a car
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चेरो स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत हो गई। पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मईल थाना क्षेत्र के तेलिया अफगान गांव निवासी पूर्व प्रधान राजाराम यादव (52) किसी काम से देवरिया गए थे। शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। चेरो के पास पीछे से कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इकलौता बेटा पंकज यादव पिता का शव देखकर उनसे लिपटकर रोने लगा। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed