फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former MLC Mahendra Yadav passes away

Deoria News: पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव का निधन

Wed, 25 Mar 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Former MLC Mahendra Yadav passes away
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधान परिषद सदस्य व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का निधन सोमवार को देर रात हो गया। उन्होंने गोरखपुर एक निजी अस्पताल में देर रात 1:30 बजे अंतिम सांस लिया। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान एक कार्यक्रम से लौटते समय गोरखपुर रोड पर डिवाइडर पर गिरने से उनके कूल्हे में चोट लगी थी तब से वह लगातार अस्वस्थ चल रहे थे। विकास खंड देवरिया के ग्राम सभा मुंडेरा निवासी निवासी महेंद्र यादव अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गए। पुत्र अभिषेक यादव पेशे से डॉक्टर है, जो गोरखपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज निकट अपना अस्पताल चलाते हैं।
विज्ञापन

महेंद्र यादव का बरहज के कटइलवा घाट पर मंगलवार को विधि विधान से अन्तिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र डॉ. अभिषेक यादव ने दी। महेन्द्र यादव के अंतिम संस्कार में दलीय सीमाएं टूट गई। हजारों की संख्या में विभिन्न दलों के कार्यकर्ता पहुंचते रहे। घाट पर गाड़ियों के काफिले से आने जाने में लोगों को बहुत ही मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस प्रशासन व्यवस्था को संभालने में लग रहा।
विज्ञापन

प्रारंभ से ही उनका व्यक्तित्व जुझारू था। उनका राजनीतिक कालखंड ऐतिहासिक रहा। सन 1982 में पहली बार देवरिया सदर ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए। पुनः दूसरी बार 1987 में ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए। 1992 में वह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए। सन 1998 में विधान परिषद सदस्य चुने गए। 2014 में वह भाजपा के जिलाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। संगठन को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed