{"_id":"5f5d08998ebc3e981d4f2b9c","slug":"former-mla-chandrabali-singh-family-economic-crisis-deoria-news-gkp3653280156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनकी ईमानदारी की खाई जाती हैं कसमें, उन्हीं का परिवार उपेक्षा का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनकी ईमानदारी की खाई जाती हैं कसमें, उन्हीं का परिवार उपेक्षा का शिकार
विज्ञापन

रुद्रपुर/एकौना। जिनकी ईमानदारी की कसमें खाकर तमाम नेता रुद्रपुर से संसद और विधानसभा का सफर तय करने का प्रयास करते हैं, उनके घर तक जाने के लिए रास्ता ही नहीं है। तीन साल पहले आई बाढ़ में रास्ता बह गया था। तब से रास्ता बनवाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई।
हम बात कर रहे हैं रुद्रपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व विधायक चंद्रबली सिंह की। उन्होंने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता संग्राम और आजाद भारत में सामाजिक न्याय की लड़ाई में बीता दिया। 1962 में रुद्रपुर के एमएलए रहे चंद्रबली सिंह कांग्रेस की गढ़ में समाजवादी आंदोलन के पहले झंडाबरदार थे। नरायनपुर औराई गांव के मूल निवासी चंद्रबली सिंह ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद की बल्कि आजाद भारत में गरीबी, मुफलिसी और असमानता के खिलाफ प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा में पूर्वांचल की मजबूत आवाज बन कर उभरे। उन्होंने समाज में दबे कुचले लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए खुद के घर परिवार की चिंता छोड़ दी। यही कारण है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में मंच किसी दल का हो ईमानदारी की कसमें चंद्रबली सिंह के नाम की खाई जाती हैं।
रुद्रपुर को चंद्रबली की धरती बताने वाले लोगों को उनके परिवार की माली हालात और मुफलिसी नजर नहीं आ रही। परिवार में दो नाती और बहू हैं। उनके बेटे प्रेम कुमार का निधन हो गया। अत्यंत मुफलिसी में जीवन काट रहे परिवार का पेट भरने के लिए एक नाती को हैदराबाद जाकर मजदूरी करनी पड़ रही है। घर तक जाने वाला संपर्क मार्ग वर्ष 2017 में आई बाढ़ के दौरान कट गया। परिवार सरकारी हैंडपंप से पानी पीता है। हैंडपंप दो साल से खराब है। सेनानी के नाती अजात शत्रु सिंह ने कहा कि वह तीन साल से रास्ता ठीक कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन आज तक किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। इंडिया मार्का हैंडपंप भी गंदा पानी दे रहा है। कई बार बीडीओ के यहां भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देखकर तीन साल से जर्जर मार्ग का मरम्मत करने और हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि ब्लाक से बजट आएगा तो रास्ता ठीक करा दिया जाएगा। सेक्रेटरी विकास भारती ने कहा की पूर्व विधायक के परिवार की समस्या मेरे संज्ञान में है। जल्द ही कार्य योजना बनाकर उसे पूरा करा दिया जाएगा। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि पूर्व विधायक के घर तक जाने वाले मार्ग को जल्द ही ठीक कराया जाएगा। हैंडपंप की ठीक कराने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया गया है।