{"_id":"60ae92968ebc3e14c91538b5","slug":"forbid-burning-idol-bku-workers-opposed-police-deoria-news-gkp395900864","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं जलाने दिया पीएम का पुतला, भाकियू कार्यकर्ताओं से हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नहीं जलाने दिया पीएम का पुतला, भाकियू कार्यकर्ताओं से हुई झड़प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नहीं जलाने दिया पीएम का पुतला, भाकियू कार्यकर्ताओं से हुई झड़प
खुखुंदू। भाकियू नेताओं ने बुधवार को काला झंडा लेकर सरकार के प्रति विरोध जताया। पीएम का प्रतीकात्मक पुतला जलाने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और भाकियू में झड़प भी हुई।
भाकियू के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही के नेतृत्व में बुधवार को संगठन के पदाधिकारी स्थानीय चौराहे पर हाथ में काला झंडा लिए पहुंचे। पदाधिकारियों ने चौराहे पर पैदल घूमकर मांगे पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। पीएम का पुतला जलाने का प्रयास किया। हालांकि एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल और सीओ कपिल मुनि सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद होने से भाकियू के लोग सफल नहीं हो पाए। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। भाकियू के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर छह माह से किसान धरना दे रहे हैं। सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है। इसी के विरोध में आज पूरे देश में राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज के दिन घर से वाहन तक काला झंडा लगाकर विरोध जताया जा रहा है। इस दौरान संगठन के युवा जिलाध्यक्ष कुंवर राणा प्रताप सिह, तहसील अध्यक्ष देवनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष बड़े शाही, मुन्ना सिंह, चंद्रभान सिंह, धनंजय सिंह, अशोक चौहान, बाबूलाल चौहान, कैलाश यादव, सूरज चौहान आदि शामिल रहे।
खेत मजदूर यूनियन ने मनाया काला दिवस
सलेमपुर। दिल्ली की सीमा पर किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर खेत मजदूर यूनियन गांव कमेटी ने बुधवार को काला दिवस मनाया। सरकार से कानून रद्द करने की मांग की। खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता सोहनाग, धनौती लाला, तिलौली, गौरी-श्रीनगर, पदमापार, गंगा डुमरी, चौरिया, रामपुर-बुजुर्ग, कस्बा सलेमपुर, मैरवा, सोनबरसा, हरिकुणावल आदि आदि गांवों में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड सतीश कुमार, हरीबंद प्रसाद, रामनिवास यादव, रामछट्ठु चौहान, कॉमरेड सुशील यादव, सुमंत गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, दर्शन प्रजापति, श्री प्रसाद, शाहिद, शिवलाल प्रसाद, बृजमोहन प्रसाद, अलगू प्रसाद, सिकंदर, सुधाकर, रितेश, राजन, राजू, जितेंद्र, अनीश, साहिल, अनिकेत, मनीष कुमार, पीयूष, अमन, आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
किसान संगठनों ने दस सूत्री ज्ञापन डीएम को भेजा
भाटपाररानी। दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर किसान आंदोलन के छह माह पूरा होने पर बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर स्थानीय नेताओं ने ग्राम छोटका गांव में धरना दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन ऑनलाइन जिलाधिकारी को भेजा।
ज्ञापन में उन्होंने जनता के जीवन, स्वास्थ्य एवं रोजी-रोटी की सुरक्षा, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं को रद्द करने, बिजली बिल वापस लेने के साथ कोविड इलाज सहित अन्य समस्याओं पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाइयां तथा दवाओं की कालाबाजारी रोकने, जरूरतमंदों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने आदि की भी मांग की है। इसके अलावा क्षेत्र के विशुनपुरा, कुकुर घाटी, मालीबारी, लाखोपार, भेड़वा, जगदीशपुर आदि स्थानों पर भी इन संगठनों ने धरना दिया और ज्ञापन भेजा। धरने में साधुसरण, चंद्रभान यादव, राजेश यादव, जयप्रकाश, रामअशीष, अमृतराज चौरसिया, राजेंद्र, कन्हैयालाल, विजय, रंजीत, महेश यादव, धर्मनाथ, अली हुसैन आदि सम्मिलित रहे।
खेतिहर मजदूर सभा ने धरना देकर जलाया पुतला
प्रतापपुर। अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा ने बुधवार को क्षेत्र के भोपतपूरा, करजनिया, कड़सरवा, मंगरुआ आदि गांवों में कोरोना गाइडलाइन के तहत धरना देकर महामहिम राष्ट्रपति राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन ऑनलाइन भेजा।
ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि देश को बर्बाद करने वाली केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने व किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान तीनों कृषि कानून व बिजली (संशोधन) बिल 2021 रद्द करने, एमएसपी की गारंटी के लिए केंद्रीय कानून बनाने, कोविड से बचाव के लिए सभी को मुफ्त वैक्सीन की गारंटी करने, लाकडाउन से प्रभावित व बेरोजगारों के लिए 6 मॉह मुफ्त राशन और 7500 ख की आर्थिक सहायता दिया जाय। भाकपा माले ने भी धरना देकर पड़री बाजार के पास सैकड़ों ग्रामीण एवं मजदूरों ने श्रीराम कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा रामजन्म कुशवाहा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर काला दिवस मनाया काला दिवस मनाया। इस दौरान पूनम यादव, अमरनाथ गौड़, श्रीकांत शाह, भोला सिंह, राम अवध, मैनेजर प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश दुबे, रामप्रीत, गणेश, राबड़ी देवी, सूर सती देवी, श्रीकांत यादव, वीरेंद्र यादव, संजय यादव, बैरिस्टर सिंह, बाबूलाल सिंह, शहाबुद्दीन अंसारी, जगदीश कुशवाहा, सत्येंद्र, नंद जी प्रसाद इत्यादि लोग शामिल रहे।
आप कार्यकर्ताओं ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन
बरहज। क्षेत्र के टेकुआं चौराहे पर आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ काला फीता बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने किसानों को अपना समर्थन देते हुए बिल वापस लिए जाने तक आंदोलन की चेतावनी दिया।
बुधवार को आम आदमी पार्टी के जिला संगठन अध्यक्ष रामकिशोर चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किए। जिला संगठन अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता में रहते हुए सात वर्ष हो गए। लेकिन भाजपा कार्यकाल में विकास की जगह जनसमस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। भाजपा के सात वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने इसे काला दिवस के रुप में मनाया। सभी ने क्षेत्र की टूटी सड़कों को दुरुस्त कराने के अलावा क्रय केंद्रों पर हीलाहवाली करने की जगह किसानों की उपज खरीदने की मांग किया। मौके पर राजन, राकेश, शिवानंद, चंद्रमोहन, नागेंद्र, दयालु चौहान आदि मौजूद रहे।