{"_id":"579e39924f1c1be3762b8c34","slug":"for-the-third-time-in-the-half-marathon-winner-sunil-bhatni","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन में तीसरी बार विजेता बने भटनी के सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन में तीसरी बार विजेता बने भटनी के सुनील
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
विजेता बने भटनी के सुनील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफ मैराथन दौड़ में महिला और पुरुष धावकों ने दमदारी दिखाई। बालक वर्ग में भटनी के पिपरा देवराज निवासी सुनील प्रसाद ने सबको पीछे छोड़ा तो निर्भया दौड़ में इलहाबाद की कविता पटेल, राधिका दौड़ में कुशीनगर की डिंपल सिंह अव्वल रहीं। इसके अलावा तेरह अन्य धावकों को भी ,पुरस्कृत किया गया।
भागलपुर में हाफ मैराथन दौड़ का आगाज सुबह 7 बजे रविवार को हुआ। प्रदेश के कई जिलों से आए महिला और पुरुष धावकों ने हिस्सा लिया। हाफ मैराथन दौड़ में 400 धावकों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। लेकिन 100 धावक ही दौड़ में शामिल हुए। भटनी के पिपरा देवराज गांव निवासी सुनील प्रसाद ने 1 घंटे पांच मिनट में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरा कर सभी को पीछे छोड़ दिया। सात किलोमीटर की निर्भया दौड़ में इलाहाबाद की कविता पटेल और चार किलोमीटर की राधिका दौड़ में कुशीनगर की डिंपल सिंह अव्वल रहीं। हाफ मैराथन के विजेता सुनील को 50 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले वासुदेव निषाद को 25 हजार और तीसरे स्थान पर रहे धावक अनिल कुमार को 15 हजार का पुरस्कार दिया गया। निर्भया दौड़ की विजेता कविता पटेल को 20 हजार, द्वितीय स्थान पर रहीं पूनम सिंह 10 हजार और तृतीय स्थान पाने वाली बबिता निषाद को पांच हजार का इनाम मिला। राधिका दौड़ की विजेता डिंपल को 10 हजार, द्वितीय स्थान पर रहीं रंजना पटेल को पांच हजार और तीसरे स्थान पर रहीं पूनम चौहान को तीन हजार का इनाम दिया गया। तेरह अन्य धावकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। दो घंटे तक यह प्रतियोगिता भागलपुर से महुबारी कॉलेज तक हुई। इसकी वजह से आवागमन प्रभावित रहा। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस तैनात रही। इस दौरान रामपुर कारखाना विधायक गजाला लारी और सलेमपुर विधायक मनबोध प्रसाद, नाज हाजी, सतीश त्रिपाठी, डीएस यादव, शिवानंद नायक, चन्द्रशेखर मिश्र, गुलाब यादव, भाग्योदय पांडेय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, सतीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
इन्सेट में
तीसरी बार सुनील रहे विजेेता
मईल। भागलपुर में तीन साल से हो रहे हाफ मैराथन में सुनील प्रसाद ने तीसरी बार बाजी मारी है। वह वर्तमान समय में पूना में सेंट्रल कस्टम विभाग में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आए थे।