फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   food security team took 10 samples

खाद्य सुरक्षा टीम ने की जांच, दस नमूने लिए

Thu, 19 May 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
food security team took 10 samples
खाद्य सुरक्षा टीम ने की जांच, दस नमूने लिए
विज्ञापन

देवरिया। दूध, दुग्ध पदार्थ व आइसक्रीम में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान के तहत तीन दिन में जिले के दस स्थानों पर निरीक्षण किया। टीम ने दूध, आइसक्रीम, छेने की मिठाई, मिल्क पाउडर आदि के दस नमूने लिए। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम देवरिया खास स्थित बिहारी राय की विनिर्माण इकाई पर पहुंची, जहां से आइसक्रीम का नमूना ली। इसके बाद टीम ने उमानगर देवरिया खास में मुन्ना यादव के विनिर्माण इकाई से आइसक्रीम के बटर स्काच फ्लेवर का नमूना लिया। कोतवाली रोड से दूध विक्रेता सुनील यादव व रामप्रवेश यादव से गाय के दूध का नमूना लिया। टीम ने अमेठी स्थित मुनीकेश यादव के विनिर्माण इकाई से आइसक्रीम, गौरीबाजार में अभिषेक यादव के विनिर्माण इकाई से स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना लिया। इसी तरह टीम ने भाटपाररानी के मोतीपुर टिकैत स्थित परी आइसक्रीम विनिर्माण इकाई से आइसक्रीम का नमूना लिया। सलेमपुर के हरैया स्थित कान्हा जी आइसक्रीम व बरहज के गौरा जयनगर स्थित सिमरन आइसक्रीम विनिर्माण इकाई से आइसक्रीम घोल का नमूना लिया गया। टीम ने भाटपाररानी के पुराना पोस्ट आफिस के समीप से शैलेश कुमार मद्धेशिया की दुकान से छेने की मिठाई का नमूना लिया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, सुभेष कुमार, मनीष मल्ल आदि शामिल रहे। सहायक आयुक्त -द्वितीय खाद्य रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर दस नमूने लिए गए। उन्हें प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed