{"_id":"6556514d19bb8641a20ae8a6","slug":"food-department-raided-and-took-samples-of-sweets-in-saliva-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-13016-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लार में खाद्य विभाग ने छापा मारकर लिया मिठाइयों का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लार में खाद्य विभाग ने छापा मारकर लिया मिठाइयों का नमूना
विज्ञापन
-बस स्टैंड पर नमूना भरने के दौरान पहुंचे लोग, टीम पर बनाने लगे दबाव
-दीपावली पर किसी व्यक्ति को गलत मिठाई देने पर की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी/लार। नगर के बस स्टैंड के समीप एक मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर चार मिठाइयों का नमूना लिया। दीपावली पर्व पर किसी ने मिठाई खरीदी थी, जो खाने योग्य नहीं थी। उसी की शिकायत पर टीम ने नमूना भरा है। इसकी खबर मिलते ही मिठाई के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
लार नगर के बस स्टैंड के समीप एक दुकान से किसी व्यक्ति से दीपावली में मिठाई खरीदी थी। घर ले जाने के बाद मिठाई खाने योग्य नहीं थी। इसकी शिकायत उस व्यक्ति ने खाद्य विभाग कार्यालय में की। शिकायत पर दोपहर में खाद्य निरीक्षक घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में टीम दुकान पर पहुंची और चार प्रकार के मिठाइयों का नमूना लिया। इस दौरान दुकान पर कुछ लोग नमूना नहीं भरने के लिए टीम पर दबाव बनाने लगे, लेकिन टीम के सदस्यों ने किसी की एक नहीं सुनी।
इसके पूर्व भी दुकान पर मिलावटी मिठाई बेचने की शिकायत पहुंच चुकी है, लेकिन विभागीय जिम्मेदारों की मिलीभगत से मिलावटखोरी का धंधा चल रहा है। खाद्य निरीक्षक घनश्याम वर्मा ने बताया कि मिलावटी मिठाई बेचने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।