फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fog remained till afternoon, then enjoyed sunshine

Deoria News: दोपहर तक छाया रहा कोहरा, फिर मिला धूप का आनंद

Fri, 16 Feb 2024 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fog remained till afternoon, then enjoyed sunshine
बृहस्पतिवार को दस बजे तक छाया रहा कोहरा।संवाद
- बुधवार की रात छाए घने कोहरे से वाहन चालकों को आगे बढ़ने में हुई दिक्कत
विज्ञापन

-दोपहर में धूप हुई तो पार्क और छतों पर आनंद लेने पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में बृहस्पतिवार दोपहर 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कमी और ठंड भी वापस आ गई थी। दोपहर बाद धूप हुई तो मौसम अच्छा हो गया। लोगों ने पार्कों व छतों पर आनंद की अनुभूति की। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को सुबह शाम हल्का कोहरा रहेगा, जबकि दोपहर में धूप होगी।
जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था, जबकि धूप होने के कारण अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह कोहरा के दौरान ठंड इतनी अधिक थी कि लोग जैकेट और टोपी और मफलर बांधकर घर से निकले थे। हालांकि, दो दिन पहले हुई बारिश के कारण शाम को ठंड का असर शुरू हो गया।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को मौसम सुबह 11 बजे तक ठंड से भरा रहा। भोर से लेकर सुबह तक घने बादल के साथ ही कोहरा भी छाया रहा। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। स्कूल जाने वालों को भी परेशानी हुई। घने कोहरे ने गांव के लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी, क्योंकि इससे गेंहू की फसल को फायदा होगा। दोपहर में बादलों के बीच हल्की धूप हुई तो लोगों को सुखद अहसास हुआ, लेकिन शाम होते ही पुन: तापमान गिरने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ.उदयभान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ व पछुआ की क्षोभ के चलते मौसम में यह परिवर्तन है। आगामी दिनों में इसमें सुधार होने की उम्मीद है। उधर राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त होगा। ऐसे में अब आसमान साफ होगा। दिन में तापमान बढ़ेगा, लेकिन रात के पारे में गिरावट होगी। दो-तीन दिन तक सुबह शाम हल्का कोहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed