{"_id":"6aac3944e4c1afd2d40d7dda","slug":"aiims-doctors-declared-the-patient-dead-family-members-resorted-to-faith-healing-rituals-deoria-news-c-208-1-deo1026-192030-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एम्स के डाॅक्टरों ने मृत बताया परिजन कराने लगे झाड़-फूंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एम्स के डाॅक्टरों ने मृत बताया परिजन कराने लगे झाड़-फूंक
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत के मठिया गांव में मंगलवार तड़के सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
महुआडीह थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी भगवानी देवी (60) पत्नी प्रसाद साहनी मंगलवार सुबह करीब तीन बजे घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया।
भगवानी देवी के शोर मचाने पर परिजन आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले गए। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें गोरखपुर एम्स लेकर चले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट आए और झाड़-फूंक कराने में जुट गए। बृहस्पतिवार को बिना पोस्टमार्टम कराए हेतिमपुर में गंडक नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।