फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Floodwaters reach near the Bhagalpur-Mail road; three rain-cuts found on the embankment.

Deoria News: भागलपुर-मईल मार्ग के पास पहुंचा पानी, तटबंध पर मिले तीन रेनकट

Wed, 30 Sep 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters reach near the Bhagalpur-Mail road; three rain-cuts found on the embankment.
सरयू खतरे के निशान से 58 सेमी ऊपर, ग्रामीणों में रिसाव का डर बढ़ा
विज्ञापन

भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार शाम चार बजे तुर्तीपार ब्रिज गेज पर नदी खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर ऊपर 64.59 मीटर पर पहुंच गई। नदी का पानी भागलपुर-मईल मार्ग के तटबंध तक पहुंच गया है। तटबंध पर तीन जगह रेनकट मिलने से आसपास के ग्रामीणों में रिसाव की आशंका बढ़ गई है।
केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार मंगलवार सुबह से नदी के बढ़ने की रफ्तार कुछ कम हुई है। पहले दो दिनों से दो सेंटीमीटर से अधिक प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा जलस्तर अब करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है। हालांकि आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में और वृद्धि का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से बलिया, भागलपुर, देवसिया, छित्तूपुर, नरियांव, मईल, नरसिंहडांढ़ और तेलिया कला समेत तटवर्ती गांवों के निचले हिस्सों में पानी पहुंचने लगा है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। नदी का पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बरहज प्रवीण कुमार ने बताया कि बाढ़ चौकियों और लेखपालों को क्षेत्र में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदी के जलस्तर और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
---------------
देवरहा बाबा आश्रम की सड़क पर फिर चढ़ा पानी
सरयू का पानी दूसरी बार देवरहा बाबा आश्रम जाने वाली सड़क के ऊपर करीब एक फुट तक बहने लगा है। इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही है। आश्रम में मौजूद सैकड़ों गायों के लिए भी चारे का संकट खड़ा हो गया है।

आश्रम के महंत श्याम सुंदर दास महाराज ने बताया कि अब तक प्रशासन की ओर से चारे की व्यवस्था नहीं की गई है और न ही नाव या बोट उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने प्रशासन से आवागमन के लिए नाव तथा पशुओं के लिए चारे की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed