फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Flood of faith in pagodas on Mahashivratri

देवरिया: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 19 Feb 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith in pagodas on Mahashivratri
रुद्रपुर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में दर्शन किए।
देवरिया/रुद्रपुर। महाशिवरात्रि पर शनिवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लाइन में खड़े हो गए। बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह मेले का भी आयोजन किया लगाया गया। रुद्रपुर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की सर्वाधिक भीड़ रही। करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में दर्शन किए। मझौलीराज के दीर्घेध्वरनाथ, बरहज क्षेत्र के महेंद्रनाथ व नीलकंड मंदिर, देवरिया के सोमनाथ मंदिर, न्यू कॉलोनी स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, कचहरी रोड स्थित बाबा ओंकाररेश्वरनाथ मंदिर, बघौचघाट के नर्मदेश्वर मंदिर और रुद्रपुर मार्ग पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने रात में दो बजे ही कपाट खोल दिया। शाम पांच बजे तक भक्तों ने मंदिर पर पूजन अर्चन किया। महिला और पुरुष कतारबद्ध होकर गर्भगगृह में जलाभिषेक करने पहुंच रहे थे। शिवभक्तों ने भगवान को दूध, जल, धतुरा, भांग, मेवा चढ़ा कर पूजन अर्चन किया। मंदिर पर प्रशासन की ओर से भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा, विधायक जयप्रकाश निषाद ने भी मंदिर पर पूजन अर्चन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेले में जुटी भीड़ ने चरखी, मौत का कुंआ का भरपूण आनंद लिया। महिलाओं ने पूजा अर्चन करने के बाद मेले में जमकर खरीदारी की। क्षेत्र के रामलक्षन, एकौना, मदनपुर और पकड़ी बाजार स्थित शिव मंदिरों में भी लोगों ने शिवरात्रि पर पूजन दर्शन किए।
विज्ञापन

-----

बाबा के माथे सजा सेहरा, गूंजे मंगल गीत

भूत पिशाच के साथ निकली बाबा की बरात

फोटो समाचार।

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि पर नगर में परंपरागत भूत-पिशाच की टोली के साथ दुग्धेश्वरनाथ की भव्य बरात निकली। शिवभक्त भाव नृत्य करते हुए मंदिर परिसर में देर शाम पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में बाबा दुग्धेश्वरनाथ के माथे पर सेहरा सजाकर लोगों ने शिव-पार्वती विवाह की रस्म पूरी की। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। आयोजन की भव्यता देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

भीड़ में बेहोश होकर गिरी महिलाएं

स्काउट व एनसीसी कैडेट्स ने भीड़ नियंत्रण में निभाई अहम भूमिका

फोटो समाचार

रुद्रपुर। जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ में अचानक महिलाएं बेहोश होकर गिरने लगीं। स्काउट की रेंजर ने उन्हें भीड़ से बाहर निकाला। एनसीसी और स्काउट के स्वयंसेवकों ने महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया। कई बार भीड़ को काबू में करने के लिए कैडेट्स को बैरिकेडिंग पर चढ़ना पड़ा। मंदिर पहुंचे डीएम और एसपी ने कैडेट्स के कार्यों की सराहना की।

----

मंदिर पर रहा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम

रुद्रपुर। मंदिर परिक्षेत्र में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम रहा। रुद्रपुर-गोरखपुर मार्ग पर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। मंदिर के मुख्य गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जमी रही। नगर पंचायत की ओर से सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था रही। एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ पंचम लाल, नायब तहसीलदार करन सिंह, ईओ कमलेश कुमार शाही, डॉ. दिनेश यादव, बीडीओ विवेकानंद मिश्र, देवेंद्र प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

-------
डीएम एसपी ने लिया सुरक्षा का जायाजा
फोटो समाचार 150, 151
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के शिवालय हर हर महादेव से गुंज उठे। महाशिवरात्रि पर शनिवार को शिवालयों में पहुंचकर भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मझौलीराज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सुबह चार बजे से ही शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। फल फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, मिष्ठान आदि चढ़ाकर भक्तों ने अपने देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना कर स्वयं के साथ ही लोक कल्याण की कामना की। शिवालयों में ओम नम: शिवाय मंत्र के साथ साथ बम बम भोले गूंजता रहा। मझौलीराज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, सोहगरा के हंसनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके अलावा बंजरिया, ठाकुर गौरी, चेरो, चकरा गोसाईं, कसिली, बरठी, बरठाबाबू, मईल के मारकंडेय धाम माड़ोपार में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

------------
मारकंडेय धाम पर उमड़ी भक्तों की भीड़

फोटो समाचार 18डीईओ 153,154

संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। माड़ोपारट मारकंडे धाम पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुट गई। देर शाम तक श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूर, अक्षत के साथ शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाए। मेले में महिला-पुरुषों ने खरीदारी की। व्यंजनों का स्वाद भी लिया। बच्चों ने झूले का आनंद लिया। दोपहर में एक चाट की दुकान में गैस सिलिंडर में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस ने आग पर काबू पाया। आग से कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ। मईल गांव में निकाली गई शिव विवाह की झांकी में मईल चौराहे तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान मार्कण्डेय धाम के महंत बजरंगी दास, वीरेंद्र चौधरी, केके यादव, भरत चौधरी, रामभरोसा शुक्ला, सत्य प्रकाश चौधरी, कन्हैया तिवारी, राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान हुए शिवालय
नर्मदेश्वर मंदिर मेदीपट्टी में हुआ एक हजार एक रुद्राभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। क्षेत्र के शिवालयों में हर हर महादेव के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गए। भक्त हाथों में फूल माला दूध लेकर शिवलिंग की पूजा कर रहे थे। पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रों से गूंज रहा था। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में एक हजार एक रुद्राभिषेक आकर्षण का केंद्र रहा।
भोर से ही भक्त शिव मंदिर पहुंचने लगे। लंबी कतारों में श्रद्धालु शिवलिंग की पूजा कर रहे थे। मेदीपट्टी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हर हर महादेव के नारे गूंज रहे थे। मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ प्रसाद वितरण कर रहे थे। वहीं, सखिनी नाथ बाबा मंदिर, शिव मंदिर पथरदेवा, रामनगर में भी भारी भीड़ रही।

---------
भक्तों की शिव मंदिरों पर उमड़ी भीड़भक्तों की शिव मंदिरों पर उमड़ी भीड़
भक्तों की शिव मंदिरों पर उमड़ी भीड़
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। महाशिवरात्रि पर्व पर शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों पर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ प्रात: काल से ही उमड़ पड़ी थी। हर-हर महादेव के जयकारे के साथ महिलाएं एवं पुरुष व युवक शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा, बेर, भांग, अक्षत, चंदन, पुष्प आदि चढ़ाकर जलाभिषेक करते रहे। यह क्रम संध्या तक जारी रहा। क्षेत्र के सोहगरा धाम, सोहनपुर, अकटही, चनुकी, भवानी छापर, पड़री बाजार, भिनगारी, सरया, सवरे जी, खैराट, बनकटा शंभू, बनकटा, महुआबारी, बरईपार बाबू, आदि जगहों पर शिव मंदिरों में सुबह से ही लोग भोले नाथ को जल अर्पित करते रहे। मेले में लोगों ने मिट्टी के बर्तन, खिलौने आदि की खरीदारी की।

---------
रामपुर कारखाना में निकाली गई शिव बरात
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत के शिव मंदिर परिसर से धूमधाम के साथ शिव बरात निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया और हियुवा नेता सतीश वर्मा की अगुवाई में हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकली शिव बरात में शामिल युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे। रामपुर कारखाना मुख्य चौराहे पर महिलाओं ने मांगलिक गीत के साथ भगवान शिव की परछावन की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जितेश पांडेय, प्रवीण यादव, मनमोहन जायसवाल, नागेंद्र मद्धेशिया, हिमांशु जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुशील, पवन, अजय आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed