{"_id":"6449734dd9a13b5c380077a4","slug":"five-taekwondo-players-will-increase-the-districts-prestige-deoria-news-c-7-1-141501-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ताइक्वांडो के पांच खिलाड़ी बढ़ाएंगे जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ताइक्वांडो के पांच खिलाड़ी बढ़ाएंगे जिले का मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-स्टेडियम में प्रशिक्षक गिरीश सिंह की देखरेख में सीख रहे हैं गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले से ताइक्वांडो के पांच खिलाड़ी महाराष्ट्र के नासिक में होने वाली ओपन नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता 28 अप्रैल से शुरू होगी। जनपद के खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लेकर क्षेत्र का मान बढ़ाएंगे। जो पांच खिलाड़ी नासिक में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगे, उनमें दो बेटियां भी शामिल हैं।
प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि जनपद के पांच खिलाड़ी अभिषेक कुमार जूनियर अंडर-55 किलोग्राम, माधव वर्मा जूनियर अंडर-63 किलोग्राम, रितिक शर्मा अंडर-51 किलोग्राम, समृद्धि गुप्ता जूनियर अंडर-42 किलोग्राम और प्रतीक्षा तिवारी अंडर-51 किलोग्राम भार वर्ग में नासिक में होने वाली ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयनित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को पूरी तैयारी और प्रशिक्षण देकर इस चैंपियनशिप के लिए भेजा गया है। वे निश्चित तौर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी राज नारायण प्रसाद, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया, जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजय जयसवाल, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, प्रशिक्षक रवि शर्मा, शालिनी शर्मा, योगेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, पूजा सिंह, अमित पांडेय, अभिषेक सिंह, अंकित चौहान आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।