{"_id":"671fe33c9e26690d3501d2f4","slug":"five-new-patients-suspected-of-dengue-found-three-discharged-after-recovery-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-138658-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डेंगू के संदिग्ध पांच नए मरीज मिले स्वस्थ होने पर तीन की हुई छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डेंगू के संदिग्ध पांच नए मरीज मिले स्वस्थ होने पर तीन की हुई छुट्टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू कम नहीं हो रहा है। संदिग्ध नए पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सभी के ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। वार्ड में छह मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि स्वस्थ होने पर तीन मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब तक अस्पताल में संभावित 231 मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें 151 की एलाइजा रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसमें गैर प्रांत व प्रदेश के विभिन्न जिलों से पीड़ित होकर आने वालों की संख्या अधिक है।
डेंगू का कहर अभी भी जारी है। रोजाना मरीज मिल रहे हैं। चौबीस घंटे में पांच मरीज मिले हैं। रुद्रपुर क्षेत्र का एक युवक पुणे में रहता है, जहां एक सप्ताह पहले बुखार से पीड़ित हो गया। प्राइवेट में दवा लिया, आराम नहीं मिलने पर शनिवार को घर आ गया। इसके बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया। इसी तरह बुखार, शरीर दर्द से पीड़ित सलेमपुर क्षेत्र के युवक, खामपार क्षेत्र के एक व्यक्ति, इसी थाना क्षेत्र के एक युवक और बिहार प्रांत के विजयीपुर क्षेत्र के एक युवक को भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू वार्ड में छह मरीज भर्ती किए गए हैं। स्वस्थ होने पर तीन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। डाॅक्टरों और नर्सों की निगरानी में इलाज चल रहा है। डेंगू को लेकर सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।ी